मोदी बोले-TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप एक जैसे: इसलिए INDI गठबंधन बनाया; कहा- भ्रष्टाचारियों के बंगले-गाड़ियां बिकवाएंगे, ये मोदी की गारंटी

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | PM Narendra Modi West Bengal (Medinipur) Rally Speech LIVE Update TMC Sandeshkhali

बिष्णुपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उनकी यहां तीन जनसभाएं हैं। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उनकी यहां तीन जनसभाएं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (19 मई) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने बिष्णुपुर और पुरुलिया में जनसभाएं कीं। पुरुलिया में पीएम ने पहले रोड शो किया था।

बिष्णुपुर में पीएम ने कहा कि TMC हो, कांग्रेस या लेफ्ट हो, ये तीनों पार्टियां अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन उनके पाप एक जैसे ही हैं। इसलिए इन्होंने मिलकर INDI गठबंधन बनाया है।

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इन्होंने (TMC, कांग्रेस और लेफ्ट) गरीब, मजदूर, SC-ST, महिला को हमेशा नारे दिए। जहां भी इन्होंने सरकार चलाई, उन राज्यों को गरीब बनाकर छोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल इसका ताजा उदाहरण है। कभी दूसरे राज्यों के लोग रोजगार के लिए बंगाल आते थे, आज बांकुरा से पूरे बंगाल से काम के लिए पलायन कर रहे हैं।

TMC, कांग्रेस और लेफ्ट का मॉडल विकास पर आधारित नहीं है। वे कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति (परिवारवाद) के मॉडल पर काम करते हैं।

मैं अब कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा। मोदी आपको एक और गारंटी दे रहा है। 4 जून के बाद जब हम नई सरकार बनाएंगे, भ्रष्ट लोगों को अपना पूरा जीवन जेल में बिताना होगा।

पुरुलिया-विष्णुपुर में मोदी के भाषण की 5 मुख्य बातें

  1. TMC ये कहकर राजनीति में आई थी कि मां, माटी, मानुष की रक्षा करेगी। आज TMC मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है। बंगाल की महिलाओं का भरोसा TMC से टूट गया है।
  2. संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शाहजहां शेख को बचाने के लिए टीएमसी संदेशखाली की बहनों के चरित्र पर सवाल उठा रही है। जिस तरह की भाषा TMC के लोग महिलाओं के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। बंगाल की बेटियां अपने वोट से टीएमसी को तबाह करके जवाब देंगी।
  3. TMC ने पैसे कमाने की भूख में आपके (जनता) बच्चों को भी नहीं छोड़ा है। शिक्षक भर्ती घोटाले ने युवाओं के साथ ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी दांव पर लगा दिया है। गरीब मां-बाप ने घर-जमीन बेचकर, कर्ज लेकर TMC के मंत्रियों को घूस दी। आज वे सभी नौजवान सड़कों पर हैं। आखिर इनका क्या कसूर था?
  4. मोदी को अपने लिए कुछ नहीं करना है। न मुझे अपने किसी भतीजे के लिए कुछ करना है और न ही मुझे किसी भाई के लिए कुछ छोड़ना है। मुझे बांकुरा के जंगलों में रहने वाले लोगों के लिए काम करना है।
  5. टीएमसी कांप रही है क्योंकि उसे लगता है कि अब उसका समय खत्म हो गया है। अपनी हताशा में TMC नेताओं ने इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ जैसे प्रतिष्ठित संगठनों को गालियां देना शुरू कर दिया है।
पुरुलिया में पीएम मोदी ने जनसभा से पहले रोड शो किया था।

पुरुलिया में पीएम मोदी ने जनसभा से पहले रोड शो किया था।

कांग्रेस-JMM को विकास का क-ख-ग नहीं मालूम, शहजादे की भाषा नक्सलियों वाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज झारखंड पहुंचे थे। उन्होंने जमशेदपुर के घाटशिला में कहा कि कांग्रेस को विकास का क-ख-ग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-JMM-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।

हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इन लोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पीएम ने कहा था- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस

प्रधानमंत्री मोदी ने 18 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा में कहा था कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। मैं आपके लिए ही दिनरात मेहनत कर रहा हूं। मेरा पल-पल आपके लिए है। जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है।

कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की 4 सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है। कांग्रेस के शहजादे आपकी (जनता) संपत्ति की एक्सरे कराकर उसका आधा हिस्सा अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ये लोग कई सालों से करते आ रहे हैं।

साल 2024 में वोट पाने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की रिमोट वाली सरकार ने वोट जिहाद वालों से सौदा किया। वोट के बदले दिल्ली के लोगों की संपत्ति का सौदा हुआ। 123 संपत्तियां रातोंरात वक्फ बोर्ड को सौंप दी गईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…