मोदी थोड़ी देर में BJP मुख्यालय में संबोधित करेंगे: 4 में से 3 राज्यों में भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस बनाएगी सरकार

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ये फोटो 2019 की है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दूसरी बार जीत मिली थी। तब पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

ये फोटो 2019 की है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दूसरी बार जीत मिली थी। तब पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को आ गए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा तो तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत है।

राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69, मध्य प्रदेश में भाजपा को 167, कांग्रेस को 62 और छत्तीसगढ़ में भाजपा को 56, कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटें मिल रही हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी

मोदी पिछले साल गुजरात जीत के मौके पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

भाजपा ने 2022 में गुजरात में 7वीं बार लगातार सरकार बनाई थी। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर की शाम को जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है।

मोदी ने कहा था कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। पूरी खबर पढ़ें…

2019 में कार्यकर्ताओं से बोले थे- हम दो सीटों से भी विचलित नहीं हुए

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में भाजपा ने दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मई 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- एनडीए को मिली जीत मोदी ने सबसे बड़ी लोकतांत्रिक घटना है। 21वीं सदी में भारत में दो ही जातियां रहेंगी। एक गरीब और दूसरी गरीबी हटाने वाली।

पीएम ने ये भी कहा था- जिस दल में हम हैं, उसमें दिलदार लोग हैं। कार्यकर्ताओं में सिर्फ एक ही भाव भारत माता की जय और कुछ नहीं। भाजपा की विशेषता है कि हम कभी दो (सीटों) पर भी आ गए, लेकिन कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। ना रुके, ना थके और ना झुके। दो से दोबारा आने की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। दो थे तब भी निराश नहीं हुए, दोबारा आए तब भी नम्रता, विवेक, आदर्श और संस्कार नहीं छोड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…