मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 14 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड; श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा; महिला जज ने CJI से इच्छा मृत्यु मांगी

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Parliament Security Lapse Case | Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah

5 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़ी रही। सदन में दुर्व्यवहार करने और कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को सस्पेंड कर दिया गया। ये सांसद 13 दिसंबर को लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
  2. दिल्ली विधानसभा में दो दिन का स्पेशल सेशन बुलाया गया है। हालांकि इसका एजेंडा क्या होगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. सुरक्षा चूक मामले में संसद में हंगामा; लोकसभा से 13, राज्यसभा से एक सांसद सस्पेंड

लोकसभा में रक्षा मंत्री बोले कि हमें लोगों को संसद का पास देते समय सर्तक रहना होगा। वहीं, राज्यसभा में स्पीकर धनखड़ ने TMC सांसद को सदन से बाहर जाने को कहा।

लोकसभा में रक्षा मंत्री बोले कि हमें लोगों को संसद का पास देते समय सर्तक रहना होगा। वहीं, राज्यसभा में स्पीकर धनखड़ ने TMC सांसद को सदन से बाहर जाने को कहा।

संसद में सुरक्षा चूक के मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामे किए। दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। स्पीकर की चेतावनी के बाद भी सांसद नहीं माने। इसके बाद लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

उधर, संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले दो आरोपियों और उनके दो सहयोगियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

किस पार्टी के नेता सस्पेंड हुए: लोकसभा से कांग्रेस के 9, CPI (M) के 2, DMK और CPI के एक-एक नेता को सस्पेंड किया गया है। कांग्रेस के सांसद टी एन प्रतापन, हिबी ईडन, जोथिमानी, राम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस ​​​​​​, मनिकम टैगोर, एमडी जावेद, वीके श्रीकंदन और बेनी बेहनन का नाम को सस्पेंड किया गया है। राज्यसभा से TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को सस्पेंड किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. मथुरा के शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर के सर्वे का आदेश दिया है। अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। शाही ईदगाह मस्जिद और यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सर्वे के खिलाफ कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई थी।

ये खबर अहम क्यों है: श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में 12 अक्टूबर 1968 को एक समझौता हुआ था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सहयोगी संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और शाही ईदगाह के बीच हुए इस समझौते में 13.37 एकड़ भूमि में से करीब 2.37 एकड़ भूमि शाही ईदगाह के लिए दी गई थी। हिंदू पक्ष की मांग है कि 12 अक्टूबर 1968 के समझौते को अवैध घोषित किया जाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. महिला जज ने CJI से मांगी इच्छा मृत्यु; लिखा- न्याय देती हूं, खुद अन्याय का शिकार हुई
यूपी के बांदा जिले में तैनात एक महिला जज ने चीफ जस्टिस को लेटर लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है। उनका कहना है कि नौकरी के शुरूआती दौर में उन्हें भरी अदालत में अपमानित किया गया, गालियां दी गईं। महिला जज का आरोप है कि अक्टूबर 2022 में बाराबंकी कोर्ट में उनके साथ बदसलूकी हुई। इसकी शिकायत अगले दिन अपने सीनियर जज से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

31 साल की महिला जज लखनऊ की रहने वाली हैं। 2019 में वे जज बनी थीं। उनकी पहली पोस्टिंग बाराबंकी में हुई थी। फिर मई 2023 में उनका ट्रांसफर बांदा हुआ था। इसके बाद से वे यहीं पर तैनात हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. शमी सा. अफ्रीका टेस्ट से बाहर हो सकते हैं, इंजरी की वजह से खेलने पर संशय
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं। 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। उधर, शमी ने वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हुई सजदा कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सजदा करना चाहें, तो भारत में कहीं पर भी कर सकते हैं और उन्हें कोई नहीं रोकेगा।

ये खबर अहम क्यों है: शमी बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम इंडिया अब तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। टीम ने अफ्रीकी मैदानों पर अब तक 8 टेस्ट सीरीज खेली हैं। एक ही सीरीज ड्रॉ रही, जबकि 7 में भारत को हार का सामना करना पड़ा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर जी रहा यूक्रेन; कहा- मकसद पूरा होने तक नहीं रुकेगी जंग

व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने करीब 4 घंटे तक मीडिया और जनता के सवालों के जवाब दिए।

व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने करीब 4 घंटे तक मीडिया और जनता के सवालों के जवाब दिए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में शांति तब होगी जब हम अपना मकसद पूरा कर लेंगे। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर जी रहा है। पश्चिमी देश लगातार उसे मदद भेज रहे हैं, हथियार दे रहे हैं, लेकिन ये सप्लाई एक दिन रुक जाएगी। यूक्रेन शांति पर बात नहीं करना चाहता है इसलिए हम मिलिट्री एक्शन ले रहे हैं।

ये खबर अहम क्यों है: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था। तभी से जंग जारी है। हालांकि इस साल नवंबर में हुई G20 की वर्चुअल समिट के दौरान पुतिन ने जंग खत्म किए जाने का जिक्र किया था। हालांकि अब पुतिन का कहना है कि उनका एजेंडा यूक्रेन को सेना से मुक्त करना है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. भारत की साउथ अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत: टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ; सूर्या का शतक, कुलदीप को 5 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)
  2. चीन ने कहा- लद्दाख हमारा हिस्सा: भारत का उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाना गलत; आर्टिकल 370 पर भारतीय SC का फैसला स्वीकार नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  3. छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में BSF हेड कांस्टेबल शहीद: कांकेर में गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला; दो दिन में दूसरी वारदात (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नवाज शरीफ बोले- सत्ता छिनने का बदला लेने नहीं आया: कहा- मुझे हटाकर 25 करोड़ पाकिस्तानियों को सजा दी गई, मेरे खिलाफ सभी केस खोखले (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इटली-जापान के साथ स्टील्थ फाइटर जेट बनाएगा ब्रिटेन: 2035 में उड़ान भरेंगे; चीन को जवाब देने की तैयारी शुरू (पढ़ें पूरी खबर)
  6. मुख्तार के भाई अफजाल की सांसदी बहाल होगी: सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर अंतरिम रोक लगाई, 2024 चुनाव के लिए साफ हुआ रास्ता (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

महिला ने चुराए 10 हजार डोनट्स ऑस्ट्रेलिया में एक महिला पर 10 हजार डोनट्स से भरी डिलीवरी वैन चोरी करने का आरोप लगा है। ये वैन सिडनी के एक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। इसे पुलिस ने एक पार्क से बरामद किया। 28 साल की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि महिला मीठा खाने की शौकीन थी।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. राजस्थान CM भजनलाल की 2 खासियत, जिसने नंबर वन बनाया:पार्टी के काम से कई दिन घर तक नहीं जाते थे, इसी से शाह-मोदी की निगाहों में आए
  2. मुंबई डूबे नहीं, इसलिए नदी के नीचे बनाएंगे नदी: जापान ने इसी प्रोजेक्ट से टोक्यो को बाढ़ से बचाया, भारत दूसरा देश होगा
  3. कैसा था राजस्थान सीएम भजनलाल का बचपन: दोस्त ने बताया- गिल्ली डंडा खेलने के लिए झूठे दर्द का बहाना बनाते, मेरा खाना लेकर भाग जाते थे
  4. दिल्ली से दूर शिवराज BJP के नए पावर सेंटर: एक्सपर्ट बोले- सोच समझकर दिल्ली से दूरी बनाई, लोकसभा चुनाव के बाद खोलेंगे पत्ते
  5. 16 साल से घर से बेदखल गोगामेड़ी मर्डर का मास्टर-माइंड: वीरेंद्र चारण का पिता बोला- उसकी शक्ल नहीं देखना चाहता, फोटो तक जला डाली
  6. अपना धर्म छोड़ा तो शादी टूटी: घर वालों ने नाता तोड़ा, गोली चली, लाठी-डंडों से पीटा गया; छुप कर रहना पड़ रहा
  7. AI लवर देगा 100% अटेंशन, नहीं करेगा बेवफाई: 25 साल में रोबोट्स से ब्याह रचाएंगे इंसान, रोबोट करेगा प्यार के वादे

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…