मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा की लिस्ट में 195 कैंडिडेट्स; 34 मंत्री, 28 महिलाएं; PM से बोले नीतीश- अब कहीं नहीं जाऊंगा; राहुल की यात्रा MP पहुंची

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; BJP Lok Sabha Candidate List Modi Shivraj Chouhan Scindia | Nitish Kumar

13 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट की रही, जिसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 कैंडिडेट्स को टिकट मिला। एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली होगी। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता शामिल होंगे।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के पहले ये कैबिनेट की आखिरी बैठक है।
  3. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री चुनने के लिए नेशनल असेंबली में वोटिंग होगी। शाहबाज शरीफ का दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भाजपा की पहली लिस्ट में 195 नाम; वाराणसी से मोदी, 47 कैंडिडेट 50 की उम्र से कम

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। यूपी से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15 उम्मीदवार उतारे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्वानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे।

राजस्थान: 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 सीटों पर चेहरे बदले
राज्य में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है।कांग्रेस से आए दो नेताओं- नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल और उदयपुर से मन्नालाल रावत को टिकट मिला है।

मध्यप्रदेश: 6 सांसदों के टिकट कटे, 5 सीटों पर बदले चेहरे
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। भोपाल से आलोक शर्मा को टिकट मिला है। मंडला सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर टिकट मिला है। सतना सांसद गणेश सिंह को फिर से मौका दिया गया है। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। 6 सांसदों के टिकट कटे और 5 सीटों पर चेहरे बदले हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. नीतीश ने कहा- बीच में इधर-उधर चले गए थे, PM बोले-बिहार को पुराने दौर में नहीं लौटने देंगे

औरंगाबाद में मंच पर नीतीश PM मोदी को माला पहना रहे थे, प्रधानमंत्री हाथ पकड़कर उन्हें खींच लाए।

औरंगाबाद में मंच पर नीतीश PM मोदी को माला पहना रहे थे, प्रधानमंत्री हाथ पकड़कर उन्हें खींच लाए।

PM मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाएं की। दोनों जगह उनके साथ CM नीतीश कुमार रहे। नीतीश ने औरंगाबाद में कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को आश्वस्त करता हूं कि अब हम कहीं नहीं जाएंगे। वहीं बेगूसराय में कहा कि बीच में इधर-उधर हो गए थे, लेकिन अब आ गए हैं। परमानेंटली आ गए हैं।

PM ने लालू परिवार पर निशाना साधा: PM मोदी ने बेगूसराय में कहा, ‘परिवारवाद प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक परिवार ने नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीनों पर कब्जा किया है। वहीं, औरंगाबाद में कहा कि बिहार को पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। PM मोदी ने बिहार समेत देश की 1.62 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें बिहार की 27 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, अनंत की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अंबानी परिवार के मेंबर्स ने स्पीच दी। अनंत ने अपनी स्पीच में अपनी बीमारी पर बात की। उनकी बात सुनकर पिता मुकेश अंबानी भावुक हो गए और उनके आंसू आ गए। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन मेहमानों को जंगल सफारी पर ले जाया गया। वहीं शाम को गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस हुआ।

अडाणी भी पहुंचे: देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी फंक्शन अटेंड करने पहुंचे। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज तीसरा और आखिरी दिन है।

मुकेश अंबानी बोले- अनंत में पिता धीरूभाई की झलक: कॉकटेल नाइट के दौरान मुकेश अंबानी ने भी स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं अनंत को देखता हूं, मुझे मेरे पिता धीरूभाई अंबानी की झलक दिखती हैं। मैं अनंत में अनंत शक्ति देखता हूं। वह हमेशा से धीरूभाई का चहेता रहा है।’

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची, राहुल ने मुरैना में कहा- BJP-RSS नफरत, डर फैला रहे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में प्रवेश करने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में प्रवेश करने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। यात्रा ने राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में प्रवेश किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी में 5 दिन रहेगी। राहुल ने मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और RSS देश में नफरत, हिंसा और डर फैला रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लीगल MSP दी जाएगी।

देश में अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे: राहुल गांधी ने कहा, ‘पहली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा थी। दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलता। इसलिए हमने न्याय शब्द अपनी यात्रा में जोड़ दिया।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से गैंगरेप, पति के साथ दुमका में टेंट लगाकर सो रही थी

वारदात दुमका के कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। वह अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है।

वारदात दुमका के कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। वह अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है।

झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से 7 से 8 युवकों ने गैंगरेप किया। वह बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंची थी। दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी।

विधानसभा में उठा मामला: ‌BJP विधायक अमित मंडल ने बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। ऐसी घटना से झारखंड के साथ पूरे देश की बदनामी हुई है। मंडल ने जांच कमेटी बनाने की भी मांग की।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. सरकार बोली- गूगल को ऐप्स हटाने की इजाजत नहीं दे सकते, प्ले स्टोर से 10 ऐप हटाए थे
केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 10 भारतीय कंपनियों के ऐप को फिर रिस्टोर कर दिया। इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ‘इन ऐप पेमेंट’ मामले में गूगल को भारतीय ऐप्स को डीलिस्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इन-ऐप पेमेंट पर गूगल ने 11% से 26% तक चार्ज लेता है, जिसका भारतीय स्टार्टअप्स विरोध कर रहे हैं।

कंपनी के अफसरों की मीटिंग बुलाई: इस विवाद को सुलझाने के लिए गूगल और प्ले स्टोर से हटाए जाने वाले ऐप से जुड़े स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों को अगले हफ्ते मीटिंग के लिए बुलाया है। दरअसल, कंपनी ने ऐप बिलिंग पॉलिसी का हवाला देकर शुक्रवार को 10 कंपनियों के ऐप प्ले स्टोर से हटा दिए थे। इनमें मैट्रिमोनी, शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम, 99-एकर्स डॉट कॉम, Altt, स्टेज, अहा, ट्रूली मैडली, क्वैक, कुकू FM और FRND जैसी कंपनियों के ऐप्स शामिल थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. भारत ने पाकिस्तान जा रहा चीनी जहाज रोका, इसमें बैलिस्टिक मिसाइलों-हथियारों से जुड़ी मशीनरी मिली

तस्वीर उस शिपमेंट की है, जो जहाज पर मौजूद थे। भारत ने इसे जब्त कर लिया है।

तस्वीर उस शिपमेंट की है, जो जहाज पर मौजूद थे। भारत ने इसे जब्त कर लिया है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान जा रहे चीनी जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर रोक दिया। जहाज में ऐसे सामान होने की आशंका थी, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए कर सकता है। घटना 23 जनवरी की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। भारत के कस्टम अधिकारियों ने कराची जा रहे माल्टा के झंडे वाले एक मर्चेंट शिप को रोका था। इस पर इटली की एक कंपनी की कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन मौजूद थी।

क्या होती हैं CNC मशीन: CNC मशीनें प्रीप्रोग्राम्ड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए मशीन टूल्स के कंट्रोल और एक्यूरेसी को ऑपरेट करती हैं। इसका इस्तेमाल सिविलियन और मिलिट्री दोनों ही ऑपरेशंस में होता है।

प्रतिबंधित सामान मंगवाने की कोशिश में PAK: DRDO की एक टीम ने भी मशीन और जहाज पर मौजूद दूसरे सामानों का निरीक्षण किया। टीम ने पुष्टि की है कि CNC मशीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम में किया जा सकता है। पाकिस्तान अब यूरोप और अमेरिका से प्रतिबंधित सामान हासिल करने के लिए चीन का सहारा ले रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: रालोद NDA में शामिल: अमित शाह और नड्डा से मिले जयंत चौधरी; BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दिल से स्वागत (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: स्पाइसजेट फ्लाइट ने एक्सपायरी डेट मिल्कशेक दिया: पैसेंजर बीमार पड़ा, एयरलाइंस पर केस; कोर्ट का 60 हजार मुआवजे का आदेश (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: जयंत सिन्हा ने राजनीतिक जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश की: नड्डा को लिखा- चुनावी दायित्वों से मुक्त करें; गंभीर ने भी यही बात कही (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी का चेहरा सामने आया: CCTV में तस्वीर क्लियर नहीं, AI की मदद ली जाएगी; IED की बैटरी-टाइमर मिला (पढ़ें पूरी खबर)
  5. मध्य प्रदेश: शव देने से मना नहीं कर सकेंगे निजी अस्पताल: MP में नई गाइडलाइन; बिल बकाया तब भी नि:शुल्क वाहन से पहुंचानी होगी डेड बॉडी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या:3 दिन बाद TV एक्ट्रेस ने भारत सरकार से मदद मांगी, तब सामने आया मामला (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: हमास बोला- 70 से ज्यादा बंधकों की मौत: जंग के बीच पहली बार गाजा में मदद पहुंचाएगा अमेरिका, प्लेन से गिराया जाएगा खाना (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में मौत: लश्कर-ए-तैयबा का इंटेलिजेंस चीफ था आजम चीमा, 26/11 हमलों में भी शामिल था (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: सुनक बोले- ब्रिटेन में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा: कुछ गुट देश तोड़ने की कोशिश कर रहे; यहां सभी प्रवासियों के लिए जगह (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: लाल सागर में हूतियों के हमले के बाद जहाज डूबा: 13 दिन पहले यमन के पास हुआ था मिसाइल अटैक; ब्रिटेन ने क्रू को रेस्क्यू किया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पौधों से भारतमाता लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 65 हजार 724 पौधों से हिंदी में भारतमाता लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। यह कारनामा तीन दिवसीय ताडोबा महोत्सव के दौरान किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने भारतमाता लिखने के लिए 26 प्रजातियों के पौधों का इस्तेमाल किया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…