मेरी बेटी को चाय में नशा देकर VIDEO बनाया गया: ब्लैकमेल कर लिव-इन में रहने पर किया मजबूर, मौत से पहले रिया ने 1090 पर की थी शिकायत

लखनऊ19 मिनट पहलेलेखक: देवांशु तिवारी/अनुराग गुप्ता

  • कॉपी लिंक

“मेरी बेटी को जिस दिन गोली मारी गई। उससे 3 दिन पहले उसने मुझे बताया था कि वह बहुत परेशान है। उसे ब्लैकमेल कर लड़के ने अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया था। उस लड़के के खिलाफ रिया ने 1090 पर कंप्लेन भी दर्ज करवाई। 6 दिन पहले ही रिया से फोन पर बात हुई थी, अब लगता ही नहीं है कि वह इस दुनिया में नहीं है।”

“मैं अपनी बेटी की हत्या की कड़ी-से-कड़ी से जोड़ रही हूं। उसे कैसे ब्लैकमेल किया गया। नशे की आड़ में जबरन उसका फायदा उठाया गया। इन सारी चीजों के प्रूफ इकट्ठा कर रही हूं। बस 3-4 दिन का समय दीजिए। मैं खुद पुलिस को बताऊंगी कि मेरी बेटी कभी लिव-इन में थी ही नहीं। उसके साथ सिर्फ और सिर्फ ज्यादती हुई है।”

ये शब्द लखनऊ के कैंट इलाके में ब्लूटी पार्लर चलाने वाली गीता देवी के हैं। गीता की 28 साल की बेटी रिया की 3 दिन पहले उसके लिव इन पार्टनर ऋषभ ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिया को 2 गोली मारी गई। पहली सीने पर, दूसरी माथे पर। हत्या के बाद पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। अब रिया की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को गुमराह किया गया।

  • रिया की मौत के बाद दैनिक भास्कर की टीम लखनऊ के कैंट एरिया में उसके घर पहुंची। रिया की मां से बात की। मोहल्ले के लोगों से मिलकर रिया के व्यवहार को जाना। आज संडे बिग स्टोरी में आइए सबकुछ जानते हैं…

रिया अपनी मर्जी की मालिक थी…लिव इन पार्टनर की खबर झूठी

रिया अक्सर पहाड़ों पर घूमने जाती थी। यह फोटो मसूरी की है।

रिया अक्सर पहाड़ों पर घूमने जाती थी। यह फोटो मसूरी की है।

हम सबसे पहले कैंट थाने पहुंचे। थाने के SHO विनोद कुमार तिवारी ने हमें रिया के घर का पता बताया। हमें एक सिपाही के साथ सकरी सी गली में पहुंचे। गली के आखिरी मकान के बाहर ताला लटका था। घर के बगल में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर पूछने पर पता चला कि सब लोग घर में ही हैं। वहां मौजूद व्यक्ति ने ऊपर जाने के लिए एक छोटे दरवाजे का रास्ता दिखाया। जहां से आवाज लगाने पर एक लड़का निकला। पीछे से रिया की मां गीता आ गईं।

आंखों में सूजन…उन्हें देखकर लग रहा था जैसे कई दिनों से सोई न हों। हमने उनसे पूछा- आपकी बेटी जिसके साथ रहती थी, उसी लड़के ने उसे मार डाला। क्या कभी रिया ने ऋषभ के बारे में आपसे बात नहीं की? गीता ने कहा- “मेरी बेटी रानी की तरह थी। डेढ़ लाख का नेकलेस पहनती थी, अपनी मर्जी से जिंदगी जीती थी। वह भला ऐसे लड़के के साथ क्यों लिव इन में रहेगी। मुझे लगता है कि उसे ब्लैकमेल करके मारा गया।”

“मीडिया रिया को लेकर गलत बातें कर रही है। मुझे शक है कि चाय या कॉफी में नशा देकर उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके लड़का उसके साथ रहने लगा। मैं अपनी बच्ची पर प्राउड फील करती थी। वो उस लड़के के साथ रह ही नहीं सकती थी। रिया नामी मेकअप आर्टिस्ट थी। काम में इतनी तेज थी कि उसके पास आने वाले कस्टमर फिर कहीं और नहीं जाते थे। 4 दिन बाद ही वह मेरे साथ एक सेमीनार करने वाली थी। रिया उसी की तैयारी कर रही थी। लेकिन उससे पहले उसे मार डाला गया।”

मौत से 2 दिन पहले की थी 1090 पर शिकायत
हमने गीता से पूछा कि मौत से पहले आखिरी बार रिया ने आप से कब बात की थी? सवाल के जवाब में गीता ने बताया, “मेरी बेटी हर दूसरे दिन मुझसे फोन पर बात करती थी। हम ब्यूटी पार्लर के बारे में बात करते थे। उसने कुछ महीने पहले ब्यूटी प्रोडेक्ट की मार्केटिंग का काम शुरू किया था। जल्द ही वह अपने बिजनेस को बढ़ाने जा रही थी। वह अपने काम को लेकर खुश थी।”

“रिया की डेडबॉडी जब मोर्चरी लाई गई, तो उसके दोस्त भी वह मौजूद थे। उनमें से एक लड़की ने मुझे बताया कि रिया और ऋषभ के बीच किसी बात को लेकर कई दिनों से लड़ाई चल रही थी। घटना के 2 दिन पहले रिया ने 112 और 1090 पर ऋषभ के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब मैं इन शिकायतों के बारे में खुद पता लगा रही हूं।”

ये उस वक्त की तस्वीर है जब रिया की डेडबॉडी लेने उसके परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे थे।

ये उस वक्त की तस्वीर है जब रिया की डेडबॉडी लेने उसके परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे थे।

गीता ने बताया कि ऋषभ ऑनलाइन सट्टा खेलता था। मोबाइल से रोजाना दो-ढाई लाख का सट्टा लगाता था, जिसके लिए वह हर दिन रिया पर पैसे लाने का दबाव बनाता था। पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच करे तो सब सामने आ जाएगा। उसके साथ एक दूसरा आरोपी भी है। जिसका नाम तो नहीं पता लेकिन वह अर्जुनगंज में रहता है। ये सारी जानकारी मुझे रिया के मिलने वालों ने मुझे बताई है।

  • इतना कहने के बाद रिया की मां गेट बंद कर लेती हैं। इसके बाद अंदर से फिर कहती हैं कि आप लोगों ने मोबाइल पर कुछ रिकॉर्ड तो नहीं किया। अगर किया है तो डिलीट कर दीजिए क्योंकि इन बातों से मेरा केस हल्का हो जाएगा।

मोहल्ले वालों से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी रिया
हम रिया के घर से थोड़ा आगे बढ़े। आसपास कुछ लोगों से बात करनी चाही पर रिया और उसके परिवार के बारे में बात करने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। सामने परचून की दुकान पर बैठे आरिफ हमसे बात करने के लिए तैयार हो गए।

ये रिया के घर जाने वाली गली है। जहां इस वक्त सिर्फ हत्याकांड की बात हो रही है।

ये रिया के घर जाने वाली गली है। जहां इस वक्त सिर्फ हत्याकांड की बात हो रही है।

वह कैमरे पर आने को तैयार नहीं हुए, लेकिन बातचीत में बताया कि रिया के पिता को पैरालिसिस होने के बाद गीता और उसके ऊपर ही घर की सारी जिम्मेदारियां आ गईं। वह बचपन से ही यहां रही। अच्छे स्वभाव की थी। उसकी मां गीता करीब 20 साल से यहां ब्यूटी पार्लर चला रही हैं। रिया भी शादी से पहले उनके साथ सलून में काम करती थी।

मोहल्ले की रहने वाली महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “रिया यहां आती रहती थी। वह अपने काम से काम रखती थी, ज्यादा किसी से मतलब नहीं रखती थी। 2019 में उसने पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से लव मैरिज कर ली थी। 2020 में दोनों की एक बेटी हुई। लेकिन उसके बाद रिश्ता खराब हो गया। 2021 में तलाक हो गया। रिया की बेटी अब पुष्पेंद्र के पास है। तलाक के बाद वह किसके साथ रहती थी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।”

  • अब पुलिस की कार्रवाई पर चलते हैं…

आरोपी ऋषभ का कबूलनामा…
जिस जगह रिया की हत्या की गई वह अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आता है। हमने थाने के इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने बताया,”हमें 17 अगस्त की रात हत्या की सूचना मिली। रिया की मां गीता गुप्ता ने देर रात तहरीर दी। इसके आधार पर ऋषभ सिंह भदौरिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। ऋषभ कृष्णानगर के अवध हॉस्पिटल के पास परिकल्प नगर कॉलोनी में किराए पर रहता है। 18 अगस्त को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ऋषभ मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ कृष्णानगर थाने में मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज है।”

आरोपी ऋषभ कृषि विज्ञान से MSC है। पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं और उसका बड़ा भाई प्रतापगढ़ में स्कूल चलाता है।

आरोपी ऋषभ कृषि विज्ञान से MSC है। पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं और उसका बड़ा भाई प्रतापगढ़ में स्कूल चलाता है।

पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की रात मैं और रिया एक पार्टी में गए थे। जहां से लौटते वक्त बार में हुई एक घटना को लेकर हम दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। इसके बाद हम घर पहुंचे। नशे में होने के कारण हम दोनों सो गए। सुबह उठे तो फिर उसी बात को लेकर बहस होने लगी। इस पर मैंने उसे छोड़ने की धमकी दी। ये सुनकर रिया मेरे ऊपर चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने किसी से फोन पर बात की और मुझे गलत केस में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

आरोपी ऋषभ ने पुलिस के सामने यह भी कबूला कि रिया के झूठ और लगातार बढ़ती पैसों की मांग से वह परेशान हो गया था। रिया लूलू मॉल में मेकअप सैलून खुलवाने के लिए पैसे मांग रही थी। इसके अलावा शादी करने का भी दबाव बना रही थी। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया उससे अपनी शादी और बच्ची की बात छिपाकर लिव इन में रह रही थी। उसके झूठ और जिद से तंग आकर उसने पिस्टल से रिया के सीने और माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान मिले थे रिया-ऋषभ
पुलिस पूछताछ के दौरान ऋषभ ने बताया कि वह रिया से पहली बार नंवबर 2022 में मिला था। दोनों समिट बिल्डिंग में एक पार्टी में मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी के क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लिया, जहां पर लिव इन में रहने लगे।

ऋषभ ने बताया कि रिया उसके साथ लिव इन में रहते हुए भी कई और लोगों से फोन पर बात करती थी। एक दिन उसने रिया को BMW गाड़ी में एक शख्स के साथ घूमते हुए देख लिया था। जब उसने रिया से इस बारे में पूछा था तो वह लड़ाई करने लगी थी। इसके अलावा वह रिया के मेल दोस्तों से भी काफी परेशान हो चुका था। रिया पार्टी में लड़कों से करीब आकर बात करती थी, जो उसे अच्छा नहीं लगता था।

  • अब…रिया हत्याकांड का घटनाक्रम जान लीजिए…

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा: गोलियां 2 मीटर करीब से मारी गई
क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 से रिया की डेडबॉडी बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। PM रिपोर्ट में पता चला कि रिया को एक गोली सिर के बाएं तरफ से और दूसरी गोली सीने में मारी गई थी। दोनों गोलियां लगभग 2 मीटर की दूरी से मारी गई जिसकी वजह से गोलियां बॉडी के आर-पार हो गईं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रिया की बॉडी में एक फिर गोली फंसी नहीं थी। यानी कि काफी करीब से उसे निशाना बनाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। PM के बाद डेडबॉडी को रिया के माता-पिता को सौंप दिया गया। उसके शव का अंतिम संस्कार घरवालों ने करवा दिया है।

रिया मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रिया गुप्ता की हत्या की वजह शक का कीड़ा है। रिया खुले विचारों की लड़की थी और जिंदगी अपने हिसाब से जी रही थी। पहले रिषभ को भी रिया की यही लाइफस्टाइल पसंद थी। दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। यही नहीं, उसे लगता था कि रिया किसी और को डेट कर रही है। इसलिए रिषभ उसकी लाइफस्टाइल पर कंट्रोल करना चाहता था। उसको बाहर निकलने की मना करने लगा। दोस्तों से बात करने की मना करता था। रिषभ के दिमाग में शक इस कदर बैठ गया कि उसने रिया के दिल और दिमाग में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

रिषभ अपने दोस्तों से कहता था कि मैं राजा भइया का करीबी हूं। रिया को भी वह बार-बार यही कहकर डराता था। उस पर रौब झाड़ता था। उस पर बंदिशें लगाता था। रिया जब शादी की कहती थी तो वह शादी के लिए तैयार नहीं होता था। लिव-इन में रहने और शादी न करने के बारे में जब पुलिस ने रिषभ से सवाल किया तो उसने जवाब दिया, “वह दूसरे लड़कों के साथ घूम रही थी।” पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…