मूसेवाला फैमिली का सरकार को अल्टीमेटम: हमारी शराफत का फायदा उठा रहे; असली कातिल न पकड़े तो 1 हफ्ते में बाद सड़कों पर आएंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Sidhu Moosewala Murder | Punjabi Singer’s Father Balkaur Singh And Mother Charan Kaur On Punjab Government 

चंडीगढ़17 मिनट पहले

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने कहा कि अकेले गोली चलाने वाले कातिल नहीं हैं। इस मामले में सफेदपोश लोगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। गैंगस्टर्स की फिरौती इकट्‌ठा करने वाले पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि एक हफ्ते बाद हम सड़़कों पर उतरेंगे। सरकार हमारी शराफत का फायदा उठा रही है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल लॉरेंस गैंग ने करवाया था। पुलिस ने 3 शूटर को गिरफ्तार कर लिया। 2 को एनकाउंटर में मार दिया और अभी एक फरार है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल लॉरेंस गैंग ने करवाया था। पुलिस ने 3 शूटर को गिरफ्तार कर लिया। 2 को एनकाउंटर में मार दिया और अभी एक फरार है।

सिक्योरिटी वापस लेने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं?
मूसेवाला के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की सिक्योरिटी किसने वापस ली?, इसकी कोई जांच नहीं हुई। उस अफसर से जवाबतलबी क्यों नहीं हुई?। मैं नहीं चाहता कि उस पर एक्शन हो लेकिन वह अफसर सार्वजनिक तौर पर गलती तो कबूले कि मेरे सिक्योरिटी वापस लेने की वजह से मूसेवाला की हत्या की।

होमलैंड में रहते हैं फिरौती इकट्‌ठी करने वाले
मूसेवाला के पिता ने कहा कि गैंगस्टर्स की फिरौती इकट्‌ठी करने वाले होमलैंड में रहते हैं। मूसेवाला ने अपने गीत में भी कहा था कि होमलैंड में बड़े दलाल रहते हैं। गैंगस्टर्स की आंख, नाक और कान पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?। मूसेवाला इसीलिए चंडीगढ़ के बजाय गांव में रहने लगा।

मां बोली- लोग न आए तो हम अकेले बैठेंगे
मूसेवाला की मां सरपंच चरण कौर ने कहा कि गैंगस्टर्स के पीछे बड़ी ताकते हैं। 3 महीने हो चुके। प्रशासन और सरकार को बहुत समय दे चुके। यह हमारी शराफत का फायदा उठा रहे हैं। अगर लोग हमारे साथ आए तो ठीक है, वर्ना हम दोनों ही सड़क पर बैठेंगे। हमें इंसाफ की उम्मीद नहीं है। सारा काम ठंडा हो चुका है। जिसके साथ मूसेवाला की शादी होनी थी, उसका क्या कसूर है?।

खबरें और भी हैं…