मूसेवाला फैमिली का गैंगस्टर्स को जवाब: लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब खरीद नहीं लिया; सिद्धू के मां-बाप को 2 बार धमकी मिली

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Sidhu Moosewala Murder| Sidhu Moosewala Family On Lawrence Bishnoi, Jaggu Bhagwanpuria

चंडीगढ़5 घंटे पहले

लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने गैंगस्टर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब खरीद नहीं लिया। वह गैंगस्टर हैं और उन्हें सरकार की शह है। उन्हें 200-300 गनमैन और 700 गुर्गे हैं। वह किसी को भी गोली मार सकते हैं। मगर हम किसी से नहीं डरते। उन्होंने फैंस को यह भी बताया कि मूसेवाला के पिता को 2 बार धमकी मिली है। मूसेवाला के ताया चमकौर सिद्धू और दूसरे परिजनों ने फैंस से बात की।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

मूसेवाला का कारोबार देखने गए माता-पिता
मूसेवाला फैमिली ने फैंस को बताया कि सिद्धू का कारोबार बहुत बड़ा है। उसे देखने के लिए ही पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर विदेश गए हैं। उन्हें शनिवार को लौटना था लेकिन कुछ दिन ज्यादा लग गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी से डरकर विदेश जाने की बात कहने वालों को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि कल या परसों तक वह वापस आ जाएंगे।

फैंस से बात करते मूसेवाला के परिजन।

फैंस से बात करते मूसेवाला के परिजन।

मां-बाप की सिक्योरिटी बढ़ाए पुलिस
लॉरेंस गैंग के शूटर की धमकी के बाद मूसेवाला फैमिली ने सिद्धू के माता-पिता की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर रोज यहां फैंस आते हैं। रविवार को मूसेवाला के माता-पिता उन्हें मिलते हैं। किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि वह अंदर क्या सोच रहा है?। इसलिए उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई जाए।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर।

लॉरेंस गैंग ने धमकाया था, देश के मालिक नहीं हो
4 दिन पहले ही लॉरेंस गैंग के शूटर ने ई-मेल के जरिए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी थी। जिसमें तू और तेरा बेटा इस देश के मालिक नहीं हो। जो तुम चाहोगे, उसे सुरक्षा मिलेगी। तेरे बेटे ने हमारे भाईयों को मरवाया और हमने तेरे बेटे को मार दिया। हम भूले नहीं हैं मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा का फेक एनकाउंटर हुआ है। मूसेवाला के पिता को लॉरेंस और जग्गू की सिक्योरिटी के बारे में कुछ न कहने धमकी दी गई थी। हालांकि मूसेवाला के पिता बार-बार यह मुद्दा उठाते रहे हैं।

खबरें और भी हैं…