मूसेवाला को इंसाफ के लिए कैंडल मार्च आज: फैंस के साथ सड़क पर उतरेंगे माता-पिता; भोग वाली जगह से ‘लास्ट राइड’ तक जाएंगे

चंडीगढ़5 घंटे पहले

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के इंसाफ के लिए मानसा में कैंडल मार्च निकलेगा। जिसकी अगुआई मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर करेंगी। मूसेवाला के पिता ने सभी फैंस को बताया कि यह कैंडल मार्च शाम 4 बजे के बाद बाहरी अनाज मंडी से शुरू होगा। इसी जगह सिद्धू का भोग समागम हुआ था। यह मार्च मूसेवाला की ‘लास्ट राइड’ तक जाएगा।

यह वही जगह है, जहां 29 मई को मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। उन्होंने फैंस से अपील की कि कोई भी बाजार में न जाए। वहीं नेता इसमें शामिल हो सकते हैं लेकिन कोई राजनीतिक बयानबाजी न करें।

लॉरेंस गैंग के भेजे 6 शूटर ने इसी थार जीप में मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था।

लॉरेंस गैंग के भेजे 6 शूटर ने इसी थार जीप में मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था।

मूसेवाला हत्याकांड में अब तक क्या हुआ?

  • 29 मई को मूसेवाला का मानसा के जवाहरके में कत्ल हुआ। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली।
  • दिल्ली पुलिस ने कत्ल करने वाले 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को अरेस्ट कर लिया।
  • पंजाब पुलिस ने कत्ल करने वाले 2 शार्पशूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को अमृतसर में एनकाउंटर में मार गिराया। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार है।
  • पंजाब पुलिस इस केस में लॉरेंस और जग्गू को पंजाब लाकर पूछताछ कर रही है। कत्लकांड में करीब 24 से ज्यादा लोग पकड़े जा चुके हैं।
  • पंजाब पुलिस ने केस की चार्जशीट तैयार कर ली है। जिसमें लॉरेंस को मास्टरमाइंड बताया गया है। इसमें शार्पशूटर्स समेत 15 नाम है। अभी इसे कोर्ट में दायर करना बाकी है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर

सरकार की कार्रवाई से नाखुश माता-पिता
मूसेवाला के कत्ल के मामले में सरकार की कार्रवाई से माता-पिता संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जिन्होंने गोली मारी, वह तो पुलिस ने पकड़ लिए लेकिन जिन्होंने पूरी साजिश रची, वह बाहर हैं। मूसेवाला की सिक्योरिटी कटौती किस अफसर ने करवाई, उस पर न कोई एक्शन हुआ और न ही उसने गलती मानी। लॉरेंस और गोल्डी के कई साथी इस कत्लकांड में शामिल हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से मजबूर होकर उन्हें इंसाफ के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं…