मूसेवाला के हत्यारों की तस्वीरें देख भड़के पिता: बलकौर सिंह बोले- पुलिस जांच पर भरोसा नहीं, NIA सही दिशा में कर रही इन्वेस्टिगेशन

मानसाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सिद्धू मूसेवाला को मारने वालों की तस्वीरें वायरल होने के बाद बलकौर सिंह ने जांच पर सवाल उठाए हैं। - Dainik Bhaskar

सिद्धू मूसेवाला को मारने वालों की तस्वीरें वायरल होने के बाद बलकौर सिंह ने जांच पर सवाल उठाए हैं।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर्स की तस्वीरें वायरल होने के बाद पहली बार पिता बलकौर सिंह मीडिया के सामने आए। बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस की जांच पर कई सवाल खड़े किए। बता दें कि शुक्रवार को कुछ फोटो वायरल हुए थे। दावा यह था कि उक्त तस्वीरें उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या के हैं, जहां हत्या से पहले शूटर्स इकट्ठा हुए थे। वहां सभी शूटर्स अयोध्या के एक नेता के फार्म हाउस में रहे थे और वहां पर शूटिंग प्रैक्टिस भी की थी।

बलकौर सिंह बोले- मुझे NIA पर भरोसा
बलकौर सिंह ने कहा- मुझे सोशल मीडिया के जरिए उक्त तस्वीरों का पता चला। जो बातें शुक्रवार को सामने आईं, उस पर तो मैं पहले से ही जांच की गुहार लगा रहा था, मगर हमारे सिर्फ 2 ही फील्ड थे, जिसमें पहला पॉलिटिक्स और दूसरा गायकी।

बलकौर सिंह के अनुसार, इन्हीं दोनों फील्ड से संबंधित लोगों ने हत्या की साजिश रची है, मगर पुलिस इसे गैंगवार दिखाने में जुटी है। अगर पुलिस कोशिश करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। NIA पर मुझे यकीन है कि वह जांच अच्छे से करके आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

बलकौर सिंह ने कहा- बचने के लिए अपने आप को धार्मिक बता रहे गैंगस्टर
बलकौर सिंह ने कहा- गैंगस्टरों की तस्वीरों में सिर्फ हथियार देखने से काम नहीं चलेगा। वे अपने आप को कैसा दिखा रहे हैं, इस पर भी पुलिस को जांच करनी चाहिए, क्योंकि तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सभी आरोपियों ने बड़े-बड़े तिलक लगाए हुए हैं।

बलकौर सिंह बोले- गैंगस्टरों का कोई धर्म नहीं होता, मगर वे अपने आप को बचाने के लिए सरकार को क्या जताने की कोशिश कर रहे हैं, यह तस्वीरों में नजर आ रहा है। सारी घटना प्री-प्लान्ड थी। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि लॉरेंस जेल में बैठ कर एक माह में 5 करोड़ रुपए कमा रहा है।

पिछले साल मई माह में हुई थी हत्या
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा के जवाहरके गांव में की गई थी। उनकी SUV कार को सड़क पर ओवरटेक करके गोलियां दागी गई थीं। पंजाब सरकार के मुताबिक, इस मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए, जबकि 5 दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं। इन्हें भारत लाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और दूसरी एजेंसियों के संपर्क में हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है, जो कनाडा में बैठा है।

NIA ने अयोध्या और लखनऊ में की थी रेड
बता दें कि बीते दिनों NIA द्वारा लखनऊ और अयोध्या में रेड की गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उसका लिंक सिद्धू के कत्ल से है। अब इसके फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें सचिन थापन और मूसेवाला के मर्डर में शामिल शूटर्स हैं। इन तस्वीरों में खुद सचिन थापन भी है।

साथ ही लॉरेंस के शूटर सचिन भिवानी और कपिल पंडित अपने हथियार दिखा रहे हैं। इनमें लॉरेंस गैंग के मेंबर ठंड से बचने के लिए जैकेट्स और टोपियां पहने हुए हैं, जबकि मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को की गई, जब गर्मी का सीजन था, यानी स्पष्ट है कि मूसेवाला के मर्डर की तैयारियां कई महीने तक चली थीं।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के 2 मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ हैं। इन दोनों ने मिलकर साजिश रची। शार्प शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए। कई महीनों की तैयारी के बाद हत्याकांड अंजाम दिया गया था।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के 2 मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ हैं। इन दोनों ने मिलकर साजिश रची। शार्प शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए। कई महीनों की तैयारी के बाद हत्याकांड अंजाम दिया गया था।

विदेश हथियार कहां से आए, इस पर NIA की जांच जारी
NIA वारदात में इस्तेमाल विदेशी हथियारों को लेकर जांच कर रही है, क्योंकि तस्वीरों में आरोपियों के पास विदेशी हथियार हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सभी हथियार पाकिस्तान के जरिए आए थे। अगर पाक के जरिए हथियार आए थे तो उक्त हथियार अयोध्या और लखनऊ तक किसके जरिए पहुंचे, इस पर NIA जांच कर रही है।

तस्वीरों में सचिन थापन के साथ मूसेवाला पर गोलियां बरसाने वाले लॉरेंस के कई शूटर अयोध्या के साथ-साथ UP की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले लॉरेंस गैंग के इन शूटर्स को UP के एक बड़े नेता की हत्या की सुपारी दी गई थी, लेकिन किसी वजह से वह प्लान सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद पूरे गैंग ने पंजाब का रूख किया और मूसेवाला की हत्या की।

मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ही ली थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ वीडियो जारी कर मूसेवाला के कत्ल का गुनाह कबूल कर चुका है। मूसेवाला के कत्ल में 6 शार्पशूटर शामिल थे।

मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ही ली थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ वीडियो जारी कर मूसेवाला के कत्ल का गुनाह कबूल कर चुका है। मूसेवाला के कत्ल में 6 शार्पशूटर शामिल थे।

पाकिस्तान से अयोध्या पहुंचाए गए हथियार
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से स्मगलिंग करके इन हथियारों को पहले अयोध्या पहुंचाया गया। उसके बाद यह हथियार लॉरेंस गैंग के शूटर्स को दिए गए। लॉरेंस गैंग के शूटर्स ने कई दिनों तक अयोध्या में रहकर एक स्थानीय नेता के फार्म हाउस पर इन्हीं हथियारों से फायरिंग का अभ्यास किया।

यह खबर भी पढ़ें…

मूसेवाला के मर्डर की अयोध्या में प्रैक्टिस हुई थी:एक नेता के फार्म हाउस में रुके थे लॉरेंस गैंग के शूटर, फोटो सामने आईं

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस गैंग के शूटर UP के अयोध्या में इकट्‌ठे हुए थे। अयोध्या में ये लोग एक नेता के फार्म हाउस में रहे और वहीं पर हथियार चलाने की प्रैक्टिस की। गैंग ने मूसेवाला के मर्डर की पूरी प्लानिंग UP के अयोध्या में ही की। (देखिए वायरल तस्वीरें…)

खबरें और भी हैं…