मुख्तार अंसारी की पत्नी भी हैं गैंगस्टर: जमीन कब्जाने और गबन के आरोप, पति के जेल जाने पर खुद चलाती थीं गैंग, करोड़ों की है संपत्ति

  • Hindi Information
  • Ladies
  • Accused Of Land Grabbing And Embezzlement, The Gang Used To Run Herself When Her Husband Went To Jail, Property Value Crores

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्तार अंसारी पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि ‘मुख्तार अंसारी जैसे लोगों का लॉ मेकर होना, भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा है’। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर मुख्तार अंसारी को जमानत मिली तो वह बाहर आकर गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।

गाजीपुर की मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे माफिया मुख्तार अंसारी के साथ उसके परिवार के कई सदस्यों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा है। उनकी पत्नी अफशा अंसारी पर दलितों की जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

मुख्तार के जेल जाने के बाद बीवी संभालती थी आपराधिक साम्राज्य

मुख्तार अंसारी के जेल जाने के बाद उनकी बेगम अफशा अंसारी ने अपने पति के आपराधिक साम्राज्य को संभाला। इस काम में वो अपने भाइयों यानी मुख्तार के सालों की मदद लेती थीं। अफशा अंसारी पर दलितों के सैकड़ों एकड़ जमीन धमकी देकर अपने नाम लिखवाने के आरोप हैं। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उन पर और उनके भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था।

अफशा अंसारी पर यूपी के अलग-अलग इलाकों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

अफशा अंसारी पर यूपी के अलग-अलग इलाकों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है अफशा अंसारी

अपने पति के साथ मिल कर अफशा अंसारी ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई। यूपी के अलग-अलग इलाकों में उसके नाम पर कई बड़े प्लाट थे। बाद में गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद अफशा अंसारी की लगभग 4 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी।

‘जेल तक निभाया पति का साथ’

कुछ दिन पहले पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने आरोप लगाया कि पूर्व में पंजाब की जेल में मुख्तार अंसारी को वीवीआईपी ट्रिटमैंट मिलता था। उन्हें 25 कैदियों के रहने के लिए बने बैरक में अकेले रखा गया था। मंत्री ने यहां तक आरोप लगाया कि मुख्तार के साथ उनकी पत्नी भी जेल में गैर-कानूनी ढंग से रहा करती थीं। हालांकि इन आरोपों से पूर्व जेल मंत्री ने इनकार किया था।

बाद में मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल लाया गया। यहां भी उसका रुतबा कम नहीं हुआ। एस छापे के दौरान उसके बैरक से दसहरी आम, कीवी और बाहर का खाना मिला था। जिसके बाद डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया था।

लाइसेंसी पिस्टल लेकर लेकर चलती थीं अफशा अंसारी

अफशा अंसारी ने अपने नाम से एक लाइसेंसी पिस्टल ले रखा था। वो इसे हमेशा अपने साथ रखती थीं। बाद में जब उन पर मुकदमे दर्ज हुए तो प्रशासन ने उनका लाइसेंस रद्द कर दिया।

खबरें और भी हैं…