महाराष्ट्र CM बोले- मैं पिता-पति के रूप में फेल हुआ: बेटे ने शिंदे के सामने कहा था- इनके पास हमारे लिए कभी समय नहीं था

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार (17 फरवरी) को कोल्हापुर में शिवसेना के दो दिनों के कन्वेंशन के दौरान कहा कि एक पिता-पति के रूप में वे फेल हो गए। शिंदे ने कहा- मैं अपने परिवार की उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर सका। मुझे इसका अफसोस है।

शिंदे ने कहा- कल श्रीकांत (शिंदे के बेटे) के भाषण से मुझे परिवार के दुखों का एहसास हुआ। श्रीकांत ने मेरी आंखें खोलीं। मैं जब घर जाता था, तो बच्चे सो जाते थे। मैं अपने बेटे से हर महीने मिल नहीं पाता था। अपने परिवार के बारे में बात करते हुए शिंदे भावुक नजर आए।

शिंदे का ये बयान उनके बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के बयान के बाद आया है। श्रीकांत ने शुक्रवार (17 फरवरी) को शिवसेना के कन्वेंशन में कहा था कि उनके पिता काम में इतने व्यस्त रहते थे, उनके पास परिवार के लिए कभी समय नहीं था। इस दौरान एकनाथ शिंदे भी वहीं मौजूद थे। बेटे की बात सुनकर वे अपने आंसू पोछते नजर आए।

खबरें और भी हैं…