महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूट: कांग्रेस से अलग उद्धव ने 17 कैंडिडेट घोषित किए, प्रकाश अंबेडकर ने भी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारे

  • Hindi News
  • National
  • Uddhav Thackeray; Shiv Sena Lok Sabha Election Candidates List Update | Arvind Sawant, Anant Geete

मुंबई4 मिनट पहलेलेखक: विनोद यादव/आशीष राय

  • कॉपी लिंक
मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी उतारने से टिकट की उम्मीद कर रहे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। - Dainik Bhaskar

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी उतारने से टिकट की उम्मीद कर रहे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी संकट में नजर आ रहा है। शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे।

ऐलान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं, वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें खुद राहुल गांधी ने टिकट का भरोसा दिया था।

उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया, जिन्हें खिचड़ी घोटाले में ED ने समन भेजा है। मुंबई साउथ-सेंट्रल और सांगली सीटों पर भी कांग्रेस के नेता टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे।

निरुपम ने अमोल पर लगाए आरोप ​​​​​​
संजय निरुपम ने अमोल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से कहा- कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जानबूधकर ऐसी हरकत की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है वह खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज है। कोविड के समय बीएमसी ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में यह खिचड़ी उपलब्ध कराई थी।

अभी उत्तर-पश्चिम सीट से अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर सांसद हैं। वे CM एकनाथ शिंदे के गुट में हैं। 2019 में उन्होंने संजय निरुपम को 2.60 लाख से अधिक वोटों से हराया था।

शरद पवार ने मीटिंग बुलाई
इस बीच, एनसीपी शरद पवार गुट की भी बैठक चल रही है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने अपने घर पर यह बैठक बुलाई है। मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना उम्मीदवार के विरोध में शरद गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

VBA भी अलग चुनाव लड़ेगी
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर ने भी MVA से अलग लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को 8 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया।

इनके अलावा स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। MVA ने हातकणंगले की सीट शेट्टी को देना का प्रस्ताव दिया था।

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग विवाद की मिनट टु मिनट अपडेट नीचे पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवसेना उद्धव गुट ने 17 प्रत्याशी घोषित किए

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई की 3 सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी, कांग्रेस नेता नाराज

1. मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल को टिकट, कांग्रेस के संजय निरुपम नाराज
ठाकरे गुट के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम नाराज हो गए हैं। निरुपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने का भरोसा भी दिलाया था। अब इस सीट पर ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को टिकट दे दिया गया है।

2. मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट चाहती थीं कांग्रेस की वर्षा गायकवाड
उद्धव ठाकरे के करीबी राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट दिया गया है। यहां से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड चुनाव लड़ना चाहती थीं। ये सीट तब चर्चा में आई थी, जब वर्षा के पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड ने तत्कालीन लोकसभा स्पीकर मनोहर जोशी को हराया था।

3. सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को उतारना चाहती थी
सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को खड़ा करना चाहती थी। उद्धव गुट ने यहां चंद्रहार पाटिल को टिकट दे दिया है। इसके बाद कांग्रेस के नाराज नेता सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी सांगली सीट से OBC बहुजन पार्टी के प्रकाश अन्ना शेंडगे को मैदान में उतारेगी, जिससे कांग्रेस और शिवसेना (UBT) दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

संभाजी नगर सीट पर उद्धव गुट के भीतर ही नाराजगी
संभाजी नगर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे चुनाव लड़ना चाहते थे। यहां चंद्रकांत खैरे को टिकट मिलने से दानवे भी नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने शिवसेना (उद्धव गुट) छोड़ने की बात को खारिज कर दिया।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रकाश अंबेडकर अकेले चुनाव लड़ेंगे, 8 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता और बाबा साहब अंबेडकर के पड़पोते प्रकाश अंबेडकर

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता और बाबा साहब अंबेडकर के पड़पोते प्रकाश अंबेडकर

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता और बाबा साहब अंबेडकर के पड़पोते प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी के साथ लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने गंठबंधन की बैठक में 9 सीटें मांगी थीं। अब उन्होंने इनमें से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रामटेक सीट पर शाम तक फैसला करने की बात कही है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निर्दलीय लड़ेंगे पूर्व सांसद राजू शेट्टी

पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने महाविकास अघाड़ी ( MVA) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। MVA ने हातकणंगले सीट राजू शेट्टी को देने का प्रपोजल दिया था। अब राजू शेट्टी इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। राजू शेट्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष हैं और बड़े किसान नेता भी हैं।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई की सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच नहीं बन रही थी सहमति

I.N.D.I.A गुट की पार्टियां शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर कई चर्चाएं हुईं। इनमें मुंबई की 6 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की थी।

कांग्रेस मुंबई की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इनमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल हैं। हालांकि, तब उद्धव ने मुंबई की 4 सीट- मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल अपने लिए मांगी थीं।

शिवसेना (तब अविभाजित थी) ने 2019 के चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर जीत हासिल की, जिसमें मुंबई की तीन सीटें शामिल थीं।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में 2019 में किसके पास कितनी सीटें

खबरें और भी हैं…