महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ: भीड़ ने NCP अजित पवार गुट के विधायक का घर जलाया, दर्जनों वाहन फूंके

  • Hindi News
  • National
  • Maratha Reservation Protest Photos Update; NCP Ajit Pawar MLA | Prakash Solanke

बीड11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रकाश सोलंके बीड जिले के माजलगांव से NCP के विधायक हैं। उनके एक बयान को लेकर मराठा आरक्षण की मांग कर रहे लोगों ने उनके घर पर हमला किया है। - Dainik Bhaskar

प्रकाश सोलंके बीड जिले के माजलगांव से NCP के विधायक हैं। उनके एक बयान को लेकर मराठा आरक्षण की मांग कर रहे लोगों ने उनके घर पर हमला किया है।

महाराष्ट्र में इस साल अगस्त से जारी मराठा आरक्षण की मांग हिंसक हो गई है। आरक्षण की मांग कर रहे दर्जनों लोग सोमवार को बीड के माजलगांव में NCP अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पत्थरबाजी की। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार में भी आग लगा दी।

बीते दिनों NCP विधायक प्रकाश सोलंके का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारंगे के खिलाफ कुछ बोलते नजर आए थे। आज उनके घर और दफ्तर पर हुए हमले की वजह इसी वीडियो को बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विधायक प्रकाश सोलंके ने घटना को लेकर कहा- जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। हालांकि, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

घटना की पांच तस्वीरें…

प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में घुसकर पत्थरबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में घुसकर पत्थरबाजी की।

प्रदर्शनकारी उनके घर के पास इकट्ठा हुए और पुलिस के रहते घर पर पत्थर फेंके।

प्रदर्शनकारी उनके घर के पास इकट्ठा हुए और पुलिस के रहते घर पर पत्थर फेंके।

पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी विधायक के घर से हटे।

पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी विधायक के घर से हटे।

आगजनी के बाद विधायकप्रकाश सोलंके के घर से उठता धुंआ।

आगजनी के बाद विधायकप्रकाश सोलंके के घर से उठता धुंआ।

घटना के बाद प्रकाश सोलंके के घर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

घटना के बाद प्रकाश सोलंके के घर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 11 दिन में 13 सुसाइड, शिवसेना सांसद ने इस्तीफा दिया
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर रविवार (29 अक्टूबर) को एक अन्य युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बीड जिले के परली तालुका के रहने वाले गंगाभीषण रामराव के रूप में हुई है। राज्य में 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। मराठा आरक्षण के समर्थन में हिंगोली के शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा अभी लोकसभा अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इस्तीफे का लेटर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…