महाराष्ट्र के बदलापुर में 2 बच्चियों का यौन-शोषण: स्कूल में तोड़फोड़, पथराव, ट्रेनें रोकीं; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ सस्पेंड

  • Hindi News
  • National
  • Thane Badlapur School Sexual Harassment Protest Update | Maharashtra News

मुंबई35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से एक निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद हजारों की भीड़ यहां के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई।

भीड़ ने मंगलवार, 20 अगस्त को पहले स्कूल में तोड़फोड़ की फिर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। 10 घंटे से ज्यादा लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया।

कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए बदलापुर स्टेशन पहुंचे, परंतु उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी गठित करने का ऐलान किया। इसके अलावा, सरकार ने केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही।

इस बीच, राज्य सरकार ने यौन शोषण का केस दर्ज करने से 12 घंटे तक टालते रहे बदलापुर थाने के महिला पुलिस निरीक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने जो आंसू गैस के गोले छोड़े उसे प्रदर्शनकारियों ने हाथ से उठाकर उन्हीं पर फेंक दिया।

पुलिस ने जो आंसू गैस के गोले छोड़े उसे प्रदर्शनकारियों ने हाथ से उठाकर उन्हीं पर फेंक दिया।

घटना 12 और 13 अगस्त की, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की
घटना 12 और 13 अगस्त की है। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। इसके बाद दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डर रही थीं। माता-पिता को संदेह हुआ। उन्होंने लड़की को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बात सामने आई।

एक पैरेंट्स ने उसी कक्षा की दूसरी लड़की के माता-पिता से संपर्क किया। जब डॉक्टर ने जांच की तो असल घटना सामने आई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले ने पॉक्सो का मामला होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की।

बच्ची के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। दो दिन बाद 16 अगस्त शुक्रवार देर रात केस दर्ज किया। 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अक्षय 1 अगस्त को ही स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था।

बदलापुर में विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें…

स्कूल के अंदर घुसने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

स्कूल के अंदर घुसने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर स्कूल का मेन गेट खुलवाया और अंदर घुस गए।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर स्कूल का मेन गेट खुलवाया और अंदर घुस गए।

बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस को दौड़ाया।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस को दौड़ाया।

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को 'फांसी दो' के नारे लगाए।

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को ‘फांसी दो’ के नारे लगाए।

बदलापुर बंद का ऐलान, स्कूल में भी प्रदर्शन हुआ
मंगलवार सुबह 8 बजे घटना से गुस्साए लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कई ट्रेनों को रोका गया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस पर भी पथराव हुआ है।

दूसरी तरफ लोगों ने स्कूल के अंदर घुसकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुबह 9 बजे से शुरू हुए लोगों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से कल्याण- बदलापुर लोकल ट्रेन सर्विस ठप पड़ी है। कई संगठनों ने विरोध में बदलापुर बंद का ऐलान किया।

इस घटना से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स
1. आरोपी अक्षय को पुलिस ने 21 अगस्त तक के लिए रिमांड पर लिया।
2. स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है।
3. बदलापुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बदलापुर स्टेशन से लोकल ट्रेनों की आवाजाही देर शाम 8 बजे शुरू हो गई।
4. उज्जवल निकम को सरकार ने विशेष सरकारी वकील बनाया है। पीड़ित बच्चियों की तरफ से केस लड़ेंगे।

बदलापुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

बदलापुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

विपक्ष ने कहा- महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाली घटना

  • पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा- 10 साल पहले दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था और दोषियों को सजा मिली थी, लेकिन कितने समय बाद? न्याय में देरी करने वालों को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
  • महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा- यह घटना महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाली है। हर कोई मांग कर रहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर हो और आरोपियों को तीन महीने के भीतर फांसी दी जाए।
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा- बदलापुर के स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ हुई घटना स्तब्ध करने वाली है। पुलिस को इसमें केस दर्ज करने में 12 घंटे क्यों लग गए? एक तरफ कानून का राज कहते हैं और दूसरी तरफ पुलिस की ये कैसी ढिलाई? मेरे महाराष्ट्र के सैनिकों ने इस मुद्दे को उठाया है। मैं महाराष्ट्र के सैनिकों से कहना चाहता हूं कि जब तक इस मामले के आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक आप अपना ध्यान इन मामलों पर रखें।
  • सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि देश में रोजाना रेप, मर्डर की घटनाएं सुनने में आ रही है। बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियों के साथ सेक्शुअल असॉल्ट की खबर आई है। अगर इसे रोकना है तो दोषियों को सरेआम फांसी की सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं…