मनजिंदर सिरसा का BJP में कद बढ़ा: पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया, अकाली दल छोड़कर डेढ़ साल पहले आए थे पार्टी में

जालंधर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने का लेटर पार्टी के महासचिव अरुण गुप्ता ने जारी किया। - Dainik Bhaskar

मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने का लेटर पार्टी के महासचिव अरुण गुप्ता ने जारी किया।

भारतीय जनता पार्टी ने अकाली दल से आए मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदापरी सौंपी है। किसान आंदोलन के बाद, लगभग डेढ़ साल पहले दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) के प्रधान पद से इस्तीफा देकर BJP जॉइन करने वाले सिरसा को पार्टी ने अपना राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

मनजिंदर सिरसा की नियुक्ति BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। उनकी नियुक्ति से जुड़ा लेटर मंगलवार शाम को BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण गुप्ता ने जारी किया। इस लेटर में कहा गया है कि सिरसा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा के सिख नेताओं में मनजिंदर सिंह सिरसा प्रमुख चेहरा हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा की नियुक्ति से जुड़ा लेटर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया।

मनजिंदर सिंह सिरसा की नियुक्ति से जुड़ा लेटर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया।

सिरसा ने कहा- ये सिख समुदाय का सम्मान

अपनी नियुक्ति के बाद मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया।

सिरसा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाकर सिख समुदाय का सम्मान किया है और सिखों का कद पार्टी के अंदर बढ़ाया है।

DSGMC के प्रधान रह चुके सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने किसान आंदोलन खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2021 को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। वह नई दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन सीट से अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले आए भाजपा में
सिरसा ने फरवरी 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले, 1 दिसंबर 2021 को अचानक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान पद से इस्तीफा देकर BJP का दामन थाम लिया था। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP जॉइन की। उस समय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के तत्कालीन पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम समेत तमाम दूसरे नेता भी मौजूद थे। तब शेखावत ने दावा किया था कि सिरसा के आने से पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा होगा। हालांकि चुनाव में पार्टी सिर्फ दो ही सीटें जीत पाईं।

इस्तीफे के पीछे बताया था निजी कारण

मनजिंदर सिरसा ने DSGMC के प्रधान पद से इस्तीफा देते हुए कमेटी के सभी सदस्यों और महासचिव को लिखा था कि वह निजी कारणों से प्रधान पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की थी।

मनजिंदर सिरसा से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

पंजाब में ‌BJP की बड़ी सेंधमारी:मनजिंदर सिरसा ने अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने BJP जॉइन की। पूरी खबर पढ़िए

खबरें और भी हैं…