भिवानी में AAP का शपथ ग्रहण समारोह: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भी आएंगे, सर्कल इंचार्ज लेंगे शपथ

भिवानी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भिवानी में AAP के कार्यक्रम में सजाया गया मंच और लगाई गई कुर्सियां। - Dainik Bhaskar

भिवानी में AAP के कार्यक्रम में सजाया गया मंच और लगाई गई कुर्सियां।

हरियाणा के भिवानी में आज आम आदमी पार्टी के नए सर्कल इंचार्ज शपथ लेंगे। इसके लिए नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यातिथि होंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व प्रदेश के संयुक्त सह सचिव पवन हिंदुस्तानी ने रैली स्थल का दौरा कर बताया कि समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर 5 से 6 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। समारोह प्रदेश के 1400 से अधिक सर्कल इंचार्ज एक साथ शपथ लेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

4 हजार पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचेंगे
इनके अलावा राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी सहित कुल 4 हजार पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ये चार हजार पदाधिकारी आने वाले समय में प्रदेश में एक लाख कार्यकर्ताओं की टीम हर विधानसभा स्तर पर वार्ड वाइज तैयार करेंगे, जो 2024 के चुनाव में पार्टी को जितवाने का काम करेगी।

कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई कुर्सियां।

कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई कुर्सियां।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की
उन्होंने कहा कि 3 दिन के छोटे से नोटिस पर पार्टी ने भिवानी में इस कार्यक्रम को बनाया है। इसके लिए समारोह स्थल के मुख्य मंच सहित विभिन्न तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ही जलवा है कि हरियाणा प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं व विकास के मुद्दे पर विभिन्न पार्टियां आज बात करती हैं। यह आम आदमी पार्टी की ही देन है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी देते AAP के नेता।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी देते AAP के नेता।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत तालु ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में आज के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह है। इसके लिए पीने के पानी, स्टेज व आए हुए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं…