भास्कर अपडेट: पंजाब में पेट्रोल पंप की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, दो घायल

  • Hindi News
  • National
  • DAINIK BHASKAR LIVE UPDATE, Breaking News, Delhi, Up, Mp, Bihar 28 August

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के फिल्लौर में रविवार को पेट्रोल पंप की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप की बिल्डिंग काफी पुरानी थी। उसकी मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मिस वर्ल्ड आज कश्मीर आएंगी, इवेंट में मिस वर्ल्ड इंडिया भी साथ रहेंगी

मिस वर्ल्ड कॅरोलिना बिएलॉस्का (पोलैंड) कल यानी 28 अगस्त को एक दिन के लिए कश्मीर आ रही हैं। कैरोलीन के साथ मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरिबियन एमी पेना भी रहेंगी। ये जानकारी विमेन एम्पावरमेंट के लिए काम करने वाले ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन रूबल नेगी ने दी।

जम्मू कश्मीर टूरिज्म के सेक्रेटरी सईद अबीद रशीद ने बताया कि इस इवेंट के बाद दुनियाभर के लोग कश्मीर की सुंदरता देखने आएंगे। साल 2022 में करीब 1.88 करोड़ लोग जम्मू कश्मीर घूमने आए थे। श्रीनगर में 22 से 24 मई तक G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक से भी टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इस साल जुलाई तक 1.27 करोड़ लोग यहां आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं…