भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में अब कुकी समुदाय और मिजो गुट में झड़प, 30 घायल; धारा 144 लागू, 5 दिन तक इंटरनेट बैन

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Jacqueline Fernandez Case | Delhi Mumbai News

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के खूनी संघर्ष के बाद, सोमवार (18 दिसंबर) को चुराचांदपुर में कुकी और जोमी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें 30 लोग घायल हुए हैं। संघर्ष की खबर मंगलवार को सामने आई। घटना के बाद जिले में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही दो महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई।

दरअसल, कुकी बहुल गांव थिंग्कांग्फाई में अंतिम संस्कार के बाद उस स्थान पर सोमवार रात मिजो गुट ने अपना ध्वज और जोगम (जोलैंड) क्षेत्र को मिजाे स्वायत बताने वाला मैप लगाने की कोशिश की। इसका कुकी गुट ने विरोध किया था। फिर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की नेशनल लेवल रैली के लिए 9 सचिव नियुक्त किए

जम्मू में रोहिंग्याओं को शरण देने वालों पर F.I.R.
जम्मू पुलिस ने कई जगह छापे मारकर जम्मू में रोहिंग्याओं को आश्रय देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जो रोहिंग्याओं को आश्रय देने के साथ सरकारी योजनाओं में फर्जी दस्तावेजों से लाभ दिला रहे थे।

5 साल में भारत वापस आईं 314 कलाकृतियां
5 सालों में देश में 314 कलाकृतियां वापस लाई गईं है। इनमें सबसे ज्यादा 263 कलाकृतियां अमेरिका से लाई गईं। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 35, ब्रिटेन से 15, इटली से 1 कलाकृति वापस लाई गई। सांसद किशन रेड्डी ने लोकसभा में यह जानकारी दी।