भास्कर अपडेट्स: पुणे के होटल रूम में महिला IT प्रोफेशनल की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Angkita Dutta| MP Rajast Han Bihar Uttar Pradesh

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में एक होटल में महिला IT प्रोफेशनल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिंपरी चिंचवाड पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान वंदना द्विवेदी के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 26 साल थी और वह लखनऊ की रहने वाली थी।

वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पुणे आई थी और इस होटल में रुकी थी। 28 जनवरी की सुबह उसकी लाश बरामद हुई, उसके सिर में गोली लगी थी। घटना के बाद बंदना का बॉयफ्रेंड फरार हो गया, लेकिन उसे मुंबई में पकड़ लिया गया।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

तजिकिस्तान के दुशान्बे में 4.5 तीव्रता का भूकंप

तजिकिस्तान के दुशान्बे में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 140 किमी नीचे पाया गया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।