भास्कर अपडेट्स: पाकिस्तान सुरक्षाबलों की बलूच रिपब्लिकन आर्मी के बीच मुठभेड़, 9 उग्रवादी ढेर

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को बलूच रिपब्लिकन आर्मी के 9 मेंबर्स का मार गिराया है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन के ठिकाने पर छापा मारा गया। इस दौरान मुठभेड़ में बलूच रिपब्लिकन आर्मी के 9 सदस्य ढेर हो गए। 3 सदस्य घायल हुए, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

सेना के एक बयान में कहा गया कि ये आतंकवादी फिरौती के लिए किडनैपिंग, जबरन वसूली रैकेट और क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले में भी शामिल थे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

गुजरात में CRPF के जवान ने अपने ही साथियों को मारी गोली, दो की मौत

गुजरात में पोरबंदर में शनिवार रात CRPF के एक जवान ने ही साथियों की गोली मार दी। घटना में दो जवानों की मौत हो गई है। पोरबंदर के डीएम ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर CRPF जवान की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी बात को लेकर उनके बीच झड़प हो गई। जिसके बाद जवानों के बीच फायरिंग हुई। घटना में दो जवान घायल भी हुए हैं।

खबरें और भी हैं…