भास्कर अपडेट्स: पाकिस्तान में छिपे आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अब इंटरपोल ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान में छिपे आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह आतंकी लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा बैठा है और बब्बर खालसा के साथ जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें …

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई एयरपोर्ट पर निजी कंपनी का कर्मचारी 2.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया

CISF अधिकारियों ने सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक निजी कंपनी के कर्मचारी को 2.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए कर्मचारी का नाम हनुमंत रेड्डी है। एयरपोर्ट पर उसकी थैली खोलने पर प्लास्टिक में लिपटी अंडाकार आकार की पीली धातु (सोना) पाई गई, जिसका वजन लगभग 2.8 किलोग्राम था।पूछताछ में हनुमंत रेड्डी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

खबरें और भी हैं…