भास्कर अपडेट्स: नासा का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरायड की छह साल की यात्रा पर रवाना, स्पेसएक्स ने कैनेडी सेंटर से लॉन्च किया

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का साइकी स्पेसक्राफ्ट शुक्रवार को एक रेयर मेटल से कवर एस्टेरायड की छह साल की यात्रा पर रवाना हुआ।स्पेसएक्स ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। यह स्पेस में मेटल की खोज के लिए पहली फ्लाइट होगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मिजोरम के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी होंगे, दो सह प्रभारी भी बनाए गए

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। शुक्रवार को पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

खबरें और भी हैं…