भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर में खुद को IPS और इंस्पेक्टर बताकर शख्स को धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • National
  • DAINIK BHASKAR LIVE UPDATE, BREAKING NEWS 4 OCT, DELHI, UP, BIHAR, MP, UPDATE

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर खुद को IPS अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर बताकर एख शख्स को धमकी देने का आरोप है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सरकार ने त्रिपुरा के दो विद्रोही गुटों को 5 साल के लिए बैन किया, इनसे जुड़े संगठनों पर भी प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने मंगलवार 3 अक्टूबर को त्रिपुरा के दो विद्रोही गुटों को 5 साल के लिए बैन कर दिया। इन गुटों के नाम नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) हैं। इन दोनों गुटों से जुड़े संगठनों को भी 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन पर देश की एकता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है।

सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि NLFT और ATTF का मकसद त्रिपुरा को अलग राष्ट्र बनाना है। इसको लेकर ये गुट, कई अन्य संगठनों की मदद से सालों से सशस्त्र विद्रोह कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…