9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केरल के कक्कानाड में मंगलवार रात एक जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतक जिलेटिन फैक्ट्री का कर्मचारी था, जो उत्तर भारत का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 8.45 बजे हुई।
धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंपनी ड्रग कैप्सूल कवर बनाती है।