भारत SAFF में अंडर-16 टूर्नामेंट जीता: 23 खिलाड़ियों में से 16 मणिपुर के, इनमें 11 मैतेई और 4 कुकी समुदाय के

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एक तरफ मणिपुर में हिंसा भड़की है, वहीं खेल के मैदान कुकी-मैतेई साथ मिलकर ट्रॉफी जीत रहे हैं। - Dainik Bhaskar

एक तरफ मणिपुर में हिंसा भड़की है, वहीं खेल के मैदान कुकी-मैतेई साथ मिलकर ट्रॉफी जीत रहे हैं।

मणिपुर में 4 महीनों से हिंसा जारी है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय एक-दूसरे को देखना नहीं चाह रहे। लेकिन खेल के मैदान पर इसकी तस्वीर उलट है। भारत ने पांचवीं बार साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-16 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। बड़ी बात ये कि मैच में कुकी और मैतेई लड़के साथ मिलकर खेले।

फाइनल में मैतेई भरत लैरेंजम और कुकी लेविस जांगमिनलुन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए SAFF में जीत दिलाई।

यही नहीं टीम के 23 लड़कों में से 16 मणिपुर से हैं। इसमें से 11 मैतेई और 4 कुकी समुदाय से आते हैं। भूटान की राजधानी थिंपू में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया।

भरत और लेविस ने की शांति की अपील

लेविस ने कहा कि फुटबॉल हमारे लिए जुनून है, यह हमें एकजुट करता है और मतभेदों को दूर करने की सीख देता है। हम जब फाइनल के लिए खेलने निकले थे तो थोड़ी घबराहट थी। हालांकि, जब मैंने टीम के लिए दूसरा गोल किया तो कॉन्फिडेंस बढ़ गया।

भरत ने मैच के शुरुआती 9 मिनट में गोल कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं गोल करके बहुत खुश हूं। उन्होंने इसे अपना चैंपियनशिप गोल बताया। ये भी कहा कि टीम में खिलाड़ी अलग-अलग समुदायों से हैं, फिर भी हम अच्छी टीम भावना के साथ खुशी-खुशी मिलते हैं और साथ में खेलते हैं। हम राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

मैतेई भरत लैरेंजम (बाएं) और कुकी लेविस जांगमिनलुन ने एक-एक गोल किया।

मैतेई भरत लैरेंजम (बाएं) और कुकी लेविस जांगमिनलुन ने एक-एक गोल किया।

हिंसा की आग में दहकता मणिपुर

मणिपुर में 3 मई से हिंसा हो रही है। कुकी और मैतेई समुदायों के बीच भड़की हिंसा में अब तक 200 लोग मारे जा चुके हैं। मैतेई युवक का कुकी महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा देखने को मिला था। मणिपुर हिंसा के चलते संसद का मानसून सत्र बाधित रहा था।

आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं…

मणिपुर के कांगगुई में फायरिंग, तीन की मौत:भाजपा के 23 विधायक अलग प्रशासन के विरोध में, संकल्प पत्र लाए; इसमें CM के साइन नहीं

3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी

3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी

मणिपुर के कांगपोकपी में मंगलवार (12 सितंबर) को फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 8 सितंबर को टेंग्नौपाल के पल्लेल में भड़की हिंसा में भी तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे। मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, प्रदेश भाजपा के 23 विधायकों ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें उन्होंने 10 कुकी MLA’s के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुकी विधायक राज्य में अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने इस मांग के विरोध में अपने प्रस्ताव को लेकर CM एन बीरेन सिंह से भी मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें…