भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ितों का वीडियो जारी किया: महिलाएं बोलीं- रात 2 बजे उठा ले जाते थे; भास्कर ने एक दिन पहले किया था खुलासा

कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा के 20 मिनट 41 सेकेंड के डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में अपने अनुभव बताए हैं। - Dainik Bhaskar

भाजपा के 20 मिनट 41 सेकेंड के डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में अपने अनुभव बताए हैं।

बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। भाजपा ने लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

20 मिनट 41 सेकेंड की इस डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की महिलाएं अपने अनुभव बता रही हैं। इसमें एक महिला ने दावा किया कि TMC नेता शिबप्रसाद हाजरा यानी शिबू हाजरा उन्हें घर से उठवाकर ले जाता था। TMC के लोग लड़कियों की सुंदरता देखकर उन्हें अपने साथ ले जाते थे। उनके लिए लड़कियां एंटरटेनमेंट थीं।

एक महिला ने बताया कि हाजरा के लोग रात के दो बजे बुलाने आते थे। कहते थे कि दादा (शिबू हाजरा) बुला रहे हैं। उनका आदेश मतलब भगवान का आदेश। मैं रात के दो बजे जाती थी और सुबह 5 बजे आती थी। मैं दुकान चलाती हूं। उनके बुलाने पर नहीं जाती तो मेरी दुकान तोड़ देते।

भास्कर रिपोर्टर संदेशखाली पहुंचीं, महिलाएं बोलीं- 18 की हो या 40 की, किसी को नहीं बख्शा

एक दिन पहले दैनिक भास्कर ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा किया था शाहजहां शेख के लोग मीटिंग के नाम पर जबरदस्ती पार्टी ऑफिस में बुलाते थे। महिलाओं के मुताबिक, मीटिंग के बाद वे मर्दों को घर भेज देते थे, औरतों को वहीं रोक लेते थे। उनके साथ गलत हरकतें करते थे। कोई महिला ऑफिस आने से मना करती, तो उसके पति को उठा लेते थे।’ भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें…

DGP बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

DGP राजीव कुमार ने संदेशखाली से लौटने के बाद गुरुवार (22 फरवरी) को मीडिया से बात की।

DGP राजीव कुमार ने संदेशखाली से लौटने के बाद गुरुवार (22 फरवरी) को मीडिया से बात की।

इधर, बंगाल के DGP राजीव कुमार बुधवार को संदेशखाली गए। उन्होंने रात भर वहां रुक कर हालात का जायजा लिया। गुरुवार को कोलकाता लौटने के बाद DGP राजीव ने कहा कि पुलिस संदेशखाली में हर व्यक्ति की शिकायत सुनेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। अगर लोगों को टॉर्चर करने में कोई शामिल होगा, तो हम उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।

शेड्यूल ट्राइब्स और ह्यूमन राइट्स कमीशन ने मांगी रिपोर्ट

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब्स (NCST) की टीम गुरुवार को संदेशखाली रवाना हुई।

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब्स (NCST) की टीम गुरुवार को संदेशखाली रवाना हुई।

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब्स (NCST) की एक टीम गुरुवार को संदेशखाली गई है। NCST के वाइस चैयरमैन अनंत नायक ने कहा कि हम DGP राजीव कुमार और बंगाल के चीफ सेक्रेटरी बीपी गोपालिका से रिपोर्ट मांगेंगे। हमने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। संदेशखाली मामले की जांच के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) की एक विशेष टीम भी गुरुवार को संदेशखाली का दौरा करेगी। NHRC ने भी चीफ सेक्रेटरी और DGP को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

संदेशखाली मामले में TMC के 3 नेता आरोपी, इनमें दो गिरफ्तार

संदेशखाली में TMC नेता शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाहजहां फरार है।

शाहजहां शेख TMC का डिस्ट्रिक्ट लेवल का नेता है। राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को उसके घर रेड की थी। तब शाहजहां के 200 से ज्यादा सपोर्टर्स ने टीम पर अटैक कर दिया। अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। तभी से शाहजहां शेख फरार है। हालांकि संदेशखाली के लोगों का कहना है कि वो कहीं नहीं गया, यही हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

संदेशखाली पर बंगाल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: कहा- शाहजहां समस्या की जड़, उसे क्यों नहीं पकड़ा

संदेशखाली केस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 20 फरवरी को बंगाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- शुरुआती तौर पर ये साफ है कि टीएमसी नेता शाहजहां ने लोगों को नुकसान पहुंचाया। जिस शाहजहां पर रेप और जमीन हड़पने के आरोप हैं, ऐसा लगता है कि वो पुलिस की पहुंच से बाहर है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता बोलीं- संदेशखाली RSS का गढ़:यहां तनाव पैदा करने की भयानक साजिश हो रही, यहां पहले भी दंगे हुए

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में CM ममता बनर्जी ने गुरुवार (15 फरवरी) को विधानसभा में अपनी बात रखी। ममता ने कहा कि संदेशखाली में तनाव पैदा करने की भयानक साजिश चल रही है। संदेशखाली RSS का गढ़ है। वहां 7-8 साल पहले भी दंगे हुए थे। यह संवेदनशील स्थलों में से एक है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…