बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर ने युवती की हत्या की: अफेयर का शक था, प्रेशर कुकर से सिर पर मारा; कॉलेज से एक साथ थे

बेंगलुरु29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वैष्णव और देवी कॉलेज में साथ पढ़ते थे। वही उन दोनों में दोस्ती और प्यार हुआ। बेंगलुरू में दोनों पिछले तीन साल से एक ही घर में रह रहे थे। - Dainik Bhaskar

वैष्णव और देवी कॉलेज में साथ पढ़ते थे। वही उन दोनों में दोस्ती और प्यार हुआ। बेंगलुरू में दोनों पिछले तीन साल से एक ही घर में रह रहे थे।

कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार (27 अगस्त) एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में भी दोनों ने साथ पढ़ाई की थी।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वैष्णव और युवती की देवा के रुप में की गई। वैष्णव एक कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव है। देवा एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और प्यार हुआ था।

दोनों के घर में शादी की बात चल रही थी
वैष्णव केरल के कोल्लम और देवा तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी रिलेशन के बारे में बताया था। शादी की बात भी चल रही थी। हालांकि, वैष्णव को देवा का किसी और के साथ अफेयर होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता था।

देवा के फोन आने पर वैष्णव ने प्रेशर कुकर से मारा
दोनों के घरवालों ने कई बार दोनों को समझाया था। देवा और वैष्णव के बीच कलह की जानकारी पड़ोसियों को भी थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को देवा को किसी का फोन आया था। इसी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

दोपहर करीब 3:30 बजे खाना बनाने के दौरान वैष्णव ने गुस्से में आकर देवा के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। सिर से काफी खून बहने के कारण देवा की मौत हो गई।

वैष्णव और देवी थोड़े ही दिनों में शादी भी करने वाले थे।

वैष्णव और देवी थोड़े ही दिनों में शादी भी करने वाले थे।

लिव-इन पार्टनर के मर्डर से जुड़े अन्य खबरें भी पढ़ें

मई में हुआ था श्रद्धा वालकर का मर्डर
पिछले साल 18 मई को दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए गए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था। इस मामले में आरोपी श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर आफताब है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़े..

श्रद्धा को मारकर उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने आरी से ही शव के 35 टुकड़े किए थे। श्रद्धा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात कही गई थी।

श्रद्धा को मारकर उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने आरी से ही शव के 35 टुकड़े किए थे। श्रद्धा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात कही गई थी।

दिल्ली में साहिल ने की थी निक्की की हत्या

के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी थी। 10 फरवरी को साहिल ने ISBT के पास कार में मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी।वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरी खबर यहां पढ़े..

निक्की और साहिल 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे।

निक्की और साहिल 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे।

आर्किटेक्ट लड़की ने दोस्तों के साथ पार्टनर को मार डाला
सितंबर 2022 में बेंगलुरु में आर्किटेक्ट प्रतिभा ने अपने लिव-इन पार्टनर विकास की हत्या कर दी थी। विकास ने सोशल मीडिया पर लड़की और उसकी मां के पर्सनल फोटो अपलोड कर दिए थे। प्रतिभा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विकास पर मॉब की छड़ी और बोतलों से विकास पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढे़..

खबरें और भी हैं…