‘बिहारी आर्किटेक्ट’ पर छिड़ी बहस: CM सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर पलटवार; आपदा को लेकर सदन में सवाल तक नहीं पूछ पाए प्रदेश के MP

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Controversy On ‘Bihari Architect’ | Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Vs Union Minister Anurag Thakur | Himachal MPs | Lok Sabha Monsoon Session | PM Narendra Modi | Home Minister Amit Shah | Himachal Shimla News

शिमला19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

‘बिहारी आर्किटेक्ट’ पर छिड़ी बहस के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित हिमाचल के चारों सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से भीषण तबाही हुई है। 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

मगर, राज्य के किसी भी ‌MP ने इस आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की कोशिश तक नहीं की। सांसदों का डेलिनगेशन PM और गृह मंत्री से नहीं मिल पाया। लोकसभा के मानसून सत्र में भी प्रदेश में तबाही को लेकर सवाल तक नहीं पूछा गया। अब इसका प्रदेश की जनता को देना होगा।

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कम से कम फोन करके प्रदेश का हाल तो पूछा, लेकिन सांसदों ने संसद में हिमाचल की आवाज उठाना जरूरी नहीं समझा। मुख्यमंत्री ने BJP को आपदा में राजनीति नहीं करने की नसीहत दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बयान देते हुए ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’ शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि अब मुख्यमंत्री कह रहे है कि उन्होंने ऐसी कोई स्टेटमेंट नहीं दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमारे भाई की तरह है। उन्होंने कहा कि राज्य में इमारतों को हुए नुकसान का कारण भारी बारिश और इमारत बनाने में इंजीनियरिंग का गलत तरीका है।

अनुराग ने सुक्खू ने पर साधा था निशाना

मुख्यमंत्री के इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बिहार के आर्किटेक्टों को इस मामले में घसीटकर अपमानित करने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे समय पर हमें एक साथ होकर काम करना चाहिए। हमें साथ चलने की आवश्यकता है न कि बयानबाजी करने की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम भेज दी गई है। एयरफोर्स भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…