फडणवीस बोले-महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के सीट-शेयरिंग फॉर्मूला तय: BJP 26 सीट पर, शिवसेना-NCP 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

  • Hindi News
  • National
  • Devendra Fadnavis Claims Seat Sharing Formula Devised In Maharashtra| Lok Sabha Election

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार धड़ा) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रस्तावित 26 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शिवसेना और एनसीपी को 22 सीटें दी जाएंगी।

फडणवीस ने कहा कि 48 लोकसभा सीटों पर सर्वे पूरा किया गया है। जीतने वाले उम्मीदवारों की जानकारी हमें है। 48 सीटों में से 40-42 सीटों पर अलायंस जीत दर्ज करेगी। विधानसभा के शीत कालीन सत्र के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे।

इससे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार ने कहा था कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र की रूलिंग पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

अजित पवार बोले- हमारी सरकार स्थिर
अजित ने शनिवार को कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार स्थिर है क्योंकि सभी 200 विधायक एक साथ हैं और शिंदे के नेतृत्व में राज्य अच्छा काम कर रहा है। मैं 15 दिनों तक डेंगू की वजह से बीमार रहा। हालांकि, कुछ लोगों का यह कहना था कि मुझे राजनीतिक बीमारी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मैं शिकायत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला था। लेकिन मैं शिकायत करने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा, कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इसलिए भी महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई।

महाराष्ट्र BJP बोली- अगला चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे, फिर पोस्ट डिलीट किया
महाराष्ट्र भाजपा ने 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फडणवीस का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें फडणवीस ने कहा था- मैं नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए फिर से वापस आऊंगा। इस वीडियो के बाद चर्चा होने लगी कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फडणवीस को सीएम चेहरा बना सकती है।

हालांकि भाजपा ने दो घंटे बाद ही यह वीडियो डिलीट कर दिया। इसे लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पार्टी के किसी उत्साही कार्यकर्ता ने फडणवीस का पुराना वीडियो शेयर कर दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव शिवसेना (शिंदे गुट) अध्यक्ष और राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ेगी।

ये खबरें भी पढ़ें…

अजित को CM को बनते देखना चाहती हैं उनकी मां:बोलीं- मेरे जिंदा रहते इच्छा पूरी हो जाए; पंचायत चुनाव में वोट डालने पहुंची थीं

अजित पवार के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की बात एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यह इच्छा उनकी 86 साल की मां आशा पवार ने मीडिया के सामने जताई है। आशा पवार, 5 नवंबर को महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने आई थीं।

आशा ने कहा कि- अब मेरा आखिरी समय ही है, इसलिए लगता है मेरे जिंदा रहते मेरा बेटा मुख्यमंत्री बने। लेकिन लोगों का कुछ कह नहीं सकते हैं। बारामती में सब हमारे ही हैं… वहां सब लोग अजित से प्रेम करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

शिंदे V/S उद्धव… 11 महीने की कहानी:एकनाथ लापता हुए, बागियों के साथ सूरत में दिखे; उद्धव ने पद-बंगला छोड़ा, पार्टी हाथ से गई

महाराष्ट्र में पिछले साल जून में सियासी उठापटक शुरू हुई। 11 महीने चले इस सियासी ड्रामे का क्लाइमैक्स 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया था। उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया, ऐसे में कोर्ट पुरानी सरकार को बहाल नहीं कर सकता। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की पूरी टाइमलाइन पढ़ें…

खबरें और भी हैं…