प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में दीपोत्सव: अयोध्या में राम की पैड़ी पर एक लाख दीये जले; कल से आम लोगों के लिए खुलेगा मंदिर

अयोध्या2 घंटे पहलेलेखक: गौरव पांडेय /रमेश मिश्रा /देवांशु तिवारी /सौरभ शुक्ला

  • कॉपी लिंक
रामलला के मंदिर को शाम को लाइट और लेजर से सजाया गया। - Dainik Bhaskar

रामलला के मंदिर को शाम को लाइट और लेजर से सजाया गया।

अयोध्या में 6 दिन चले अनुष्ठान के बाद सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। पूजा में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत​​​​​ समेत 6 यजमान शामिल हुए। 51 इंच की नई मूर्ति पिछले सप्ताह ही मंदिर में रखी गई है।

मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हाथ में चांदी का छत्र और लाल अंगवस्त्र लेकर मंदिर पहुंचे। फिर कमल के फूल से पूजा-अर्चना की। आखिर में पीएम ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री ने निर्मोही अखाड़ा के स्वामी गोविंदगिरि के हाथ से जल पीकर 11 दिन उपवास खोला।

शाम को राम की पैड़ी पर एक लाख से ज्यादा दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। कल (मंगलवार) से भक्तों के लिए रामलला का मंदिर खोल दिया जाएगा। यानी कोई भी श्रद्धालु मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकेगा।

22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद के कार्यक्रमों की दिनभर अपडेट सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…

अपडेट्स

05:18 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

जयपुर में महाआरती और आतिशबाजी हुई

04:53 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर

04:41 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

MP के नर्मदापुरम् में नर्मदा के सेठानी घाट पर दीपोत्सव का नजारा

04:30 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर का जश्न

04:19 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने घर पर दीए जलाए

04:18 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

असम के कामाख्या देवी मंदिर में दीपोत्सव

04:08 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

स्वामी अवधेशानंद गिरी बोले- भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार

04:05 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रामलला के मंदिर में लेजर शो

03:59 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के 8000 मंदिरों में 10 लाख से ज्यादा दीप जले

अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी में उत्साह का माहौल है। मंदिरों और घरों में लाइटिंग की गई हैं। दीपक जलाए जा रहे हैं। अयोध्या के 8000 छोटे-बड़े मंदिरों में 10000 से ज्यादा दीप जलाए गए। राम पहाड़ी सहित रामनगरी की गलियों में 5 लाख दीपक जलाए गए हैं।

आगरा में दहगाह के बाहर दीपक जलाए गए। काशी-मथुरा में भी जश्न मन रहा है। लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ दिखी। हर मंदिर जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा। प्रदेश में आज दिनभर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

03:53 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के सीएम ने मनाई दीपावली

03:47 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आगरा में मुस्लिम समाज ने रामलला के विराजमान होने पर खुशी मनाई

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने पर आगरा के मुस्लिम समाज ने खुशी मनाई। उन्होंने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने दीए जलाए। अशफाक ने दरगाह शौकत अली शाह मस्जिद में दीए जलाकर रोशनी की।

03:32 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भास्कर रिपोर्टर के साथ देखिए रामलला का मंदिर

03:31 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में नर्मदा नदी के ग्वारी घाट का ड्रोन कैमरे से नजारा

03:30 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में पानी के नीचे भगवान राम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए भक्तों ने आंध्र प्रदेश के रुशिकोंडा समुद्र तट के पास बंगाल की खाड़ी में पानी के नीचे भगवान राम का चित्र प्रदर्शित किया।

03:29 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर में 51 हजार दीये जलाए गए

मध्यप्रदेश के ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर में 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसे भी देख सकते हैं। ओरछा के रामराजा मंदिर को मध्यप्रदेश की अयोध्या कहा जाता है। यहां राम की राजा के रूप में पूजा होती है।

03:25 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल मंदिर का ड्रोन कैमरे से नजारा

उज्जैन के महाकाल मंदिर में लाखों दीये जलाए गए। मंदिर को लाइट से सजाया गया।

03:11 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के चेन्नई में दीये जलाए गए

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद तमिलनाडु के चेन्नई में दीये जलाए गए।

03:09 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में एम्स के बाहर दीये जलाए गए

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के बाहर दीये जलाए गए।

03:04 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर दीपोत्सव

उत्तराखंड में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर हरिद्वार में हर की पौड़ी पर दीपोत्सव मनाया गया।

03:02 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में आतिशबाजी की गई

03:01 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में मिट्टी के दीपक जलाए गए

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कोटा में लोगों ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक जलाए।

02:59 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो

यूपी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है।

02:55 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार के पटना में भी दीपोत्सव

बिहार के पटना में भी दीपोत्सव मनाया गया। दीए जलाकर ओम की आकृति बनाई गई।

01:54 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया

01:50 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने PM आवास पर दीए जलाएं

01:48 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़ी के महंत बोले- हम दीपावली मना रहे हैं

01:41 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति बोलीं- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाल पुरस्कार देना सौभाग्य की बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दिल्ली में बाल पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताई। राष्ट्रपति बोलीं- बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाल पुरस्कार बांटना सौभाग्य की बात है।

01:30 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम मंदिर में लाइट एंड लेजर शो हुआ

01:29 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सरयू किनारे दीपोत्सव देखने काफी संख्या में लोग उमड़े

01:25 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

शाम को फिर राम मंदिर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

01:17 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम जन्मभूमि मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया

01:05 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या से लौटकर मोदी बोले- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेंगे

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा- सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

12:56 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

साध्वी ऋतंभरा बोलीं- 500 साल का इंतजार खत्म हुआ

12:50 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

फव्वारे और लाइटिंग ने बढ़ाई सरयू की सुंदरता

12:48 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में दीपोत्सव

12:40 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रामलला ने पहने 5 किलो सोने के आभूषण

रामलला सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। 5 साल के बालक रूप में विराजमान रामलला का सोने के आभूषणों से श्रृंगार देख लोग भाव-विभोर हो गए। 200 किलो की प्रतिमा को 5 किलो सोने के जेवरात पहनाए गए हैं। नख से ललाट तक भगवान जवाहरतों से सजे हुए हैं।

रामलला ने सिर पर सोने का मुकुट पहना है। मुकुट में लाल और हरे रंग के रत्न जड़े हुए हैं। इसमें किनारे मोतियों की झालर लटकी हुई है। माथे के बीचों-बीच सफेद धातु से बना तिलक बना हुआ है। कमर में करधनी, कान में सोने के कुंडल पहने हुए हैं। गले में हरा-सफेद और लाल रंग के मोतियों की दिव्य-भव्य माला है। इसका पैंडल रामलला की नाभि तक लटक रहा है। पूरी खबर पढ़ें

12:34 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम की पैड़ी पर दीए जलाने उमड़े अयोध्यावासी

12:23 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अंबानी परिवार ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर के बाहर फोटो क्लिक कराई

12:20 PM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम की पैड़ी पर दीए जलना शुरू

11:33 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्त को दिल का दौरा पड़ा, वायुसेना के मोबाइल अस्पताल ने बचाया

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रामकृष्ण श्रीवास्तव (65) को दिल का दौरा पड़ा। वे मंदिर परिसर के अंदर ही गिर गए। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर मनीष गुप्ता की टीम ने एक मिनट के भीतर उन्हें बाहर निकाला और वायुसेना के मोबाइल अस्पताल में ले जाकर इलाज किया। जिससे उन्हें बचा लिया गया।

11:20 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भक्तों को कल से दर्शन देंगे रामलला

10:47 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए मेहमानों को उपहार में मिला प्रसादम

श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेहमानों को अयोध्या पर किताब, मेटल से बना दीया, एक विशेष माला और राम नामी दुपट्टा दिया। किताब का शीर्षक अयोध्या धाम – द लॉर्ड्स एबोड है, जिसके कवर पर रामलला की पुरानी मूर्ति की तस्वीर भी है।

माला एक कपड़े की थैली में है जिस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन की टैगलाइन है। मेहमानों को चार लड्डू, चिप्स, रेवड़ी, काजू और किशमिश का डिब्बा भी मिला।

10:08 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने मंदिर बनाने वाले मजदूरों पर फूल बरसाए

PM नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले मजदूरों पर फूलों की वर्षा की। ये मजदूर मंदिर बनाने वाली अलग-अलग कंपनियों के हैं। इन्होंने दिन रात मेहनत कर तय समय पर मंदिर का निर्माण किया।

10:01 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कुबेर टीला पर मोदी ने जटायू की मूर्ति का अनावरण कर फूल चढ़ाए

09:59 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा के बाद सांसद हेमामालिनी साध्वी निरंजन ज्योति के साथ खुशी में झूमती नजर आईं।

09:52 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आइए जानते हैं कुबेर टीला के बारे में, जहां मोदी ने पूजा की

अयोध्या में स्थित कुबेर टीला पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। श्री राम मंदिर के निर्माण के साथ साथ श्रीराम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस मंदिर का भी पुनरुद्धार करवाया है। मान्यता है कि यहां धन के देवता कुबेर आए थे और टीले पर भगवान शंकर की पूजा के लिए शिवलिंग की स्थापना की थी। यहां मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की भी मूर्तियां हैं।

09:49 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अतिथियों से मुलाकात की

मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अतिथियों से मुलाकात की। इस मौके पर रिलायंस इंड्रस्ट्री के एमडी मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा समेत अन्य सेलिब्रिटीज मौजूद थे।

09:39 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद संतों ने दर्शन किए

09:28 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कुंबले ने पत्नी चेतना रामतीर्था के साथ सेल्फी ली

09:22 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री आदित्यानाथ ने मोदी को चांदी का राम मंदिर मॉडल सौंपा

08:40 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भागवत ने कहा- जोश की बातों में होश की बातें करने का काम मुझे सौंपा जाता

मोहन भागवत ने कहा, ‘आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्वर लौट कर आया है। पूरे विश्व को त्रासदी से राहत देने वाला एक नया भारत खड़ा होके रहेगा। आज का कार्यक्रम इसका प्रतीक है। जोश की बातों में होश की बातें करने का काम मुझे सौंपा जाता है। मोहन भागवत ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने तप किया, अब हमें भी तप करना है। राम राज कैसा था, यह याद रखना है। हम भी भारत वर्ष की संतानें हैं। कोटि-कोटि कंठ हमारे हैं, जो जयगान करते हैं। हमें अच्छा व्यवहार रखने का तप-आचरण करना होगा। हमें भी सारे कलह को विदाई देनी होगी। छोटे-छोटे परस्पर मत रहते हैं, छोटे-छोटे विवाद रहते हैं। उसे लेकर लड़ाई करने की आदत छोड़नी पड़ेगी।’ भागवत ने कहा, ‘सत्य कहता है कि सभी घटकों राम हैं। हमें समन्वय से चलना होगा। हम सबके लिए चलते हैं, सब हमारे हैं, इसलिए हम चल पाते हैं। आपस में समन्वय रखकर व्यवहार रखना ही सत्य का आचरण। करुणा दूसरा कदम है, जिसका मतलब है सेवा और परोपकार।’

08:28 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

योगी बोले- अब अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं गूंजेंगी, भजन होगा

योगी ने कहा कि रामलला सिहांसन पर बैठ रहे हैं। भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। रामलला की क्षवि बिल्कुल वैसी है जैसा तुलसीदास ने कहा था। भाग्यवान है आज की पीढ़ी जो इस पल के साक्षी बन रहे हैं। आज पूरी दुनिया अयोध्या के वैभव के निहार रही है। अयोध्या नगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है।

योगी ने कहा, ‘प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई… मन भावुक है… निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे… आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है… हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।

08:18 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपवास तोड़ा, स्वामी गोविंददेव के हाथ से जल पिया।11 दिन से उपवास कर रहे थे।

08:13 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

RSS चीफ मोहन भागवत को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर का प्रतिकृति भेंट की।

08:04 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने रामलला को साष्टांग दंडवत किया

07:51 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने रामलला के पैर छुए

07:40 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी ठाकुरों की शपथ पूरी, पगड़ी और चमड़े के जूते पहने

अयोध्या के 126 गांवों के सूर्यवंशी ठाकुरों ने 500 साल बाद पगड़ी और चमड़े के जूते पहने। इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक पगड़ी और चमड़े के जूते ना पहनने की शपथ खाई थी।

07:35 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मुकुट समेत सभी आभूषणों का वजन करीब 5 किलो

रामलला को सोने का कवच कुंडल, करधन माला पहनाई गई। मुकुट समेत सभी आभूषणों का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। भगवान के हाथ में सोने का धनुष बाण है।

07:31 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की गर्भगृह में पहली तस्वीर

06:59 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी के पूजा करते हुए फोटोज

06:54 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी कर रहे पूजन-अर्चन

राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन कर रहे हैं। उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे हैं।

06:45 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत की

06:44 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज बोले- मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति

06:39 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PM मोदी हाथ में चांदी का छत्र और चुनरी लेकर राममंदिर पहुंचे

06:35 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया

06:31 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सेना के हेलिकॉप्टर ने राममंदिर पर फूल बरसाए

06:09 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 के पास सचिन तेंदुलकर की गाड़ी गलत पार्किग की वजह से रोकी गई।

06:00 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राम मंदिर के सामने उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा, दोनों भावुक हो गईं

05:58 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

AYODHYA RAM MANDIR LIVE: मधुर भंडारकर और कंगना ने सेल्फी ली

05:42 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

RAM MANDIR LIVE: विकी कौशल- कैटरीना, रणबीर-आलिया पहुंचे

राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, विकी कौशल- कैटरीना, रणबीर-आलिया, आयुष्मान खुराना,माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने। (दाएं से बाएं)

राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, विकी कौशल- कैटरीना, रणबीर-आलिया, आयुष्मान खुराना,माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने। (दाएं से बाएं)

05:40 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने हेलिकॉप्टर से अयोध्या का वीडियो बनाया

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब साढ़े 10 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। फिर हेलिकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर आए। इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से अयोध्या धाम का वीडियो बनाया।

05:29 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

RAM MANDIR LIVE: पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा- यह ऐतिहासिक है

05:22 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भारत के लिए गर्व का दिन

05:19 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे।

05:13 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा दैवीय उत्सव- अनिल कुंबले

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे अनिल कुंबले ने कहा- ये दैवीय अवसर है। इसमें मुझे आशीर्वाद लेने का मौका मिला। ये ऐतिहासिक है।

05:09 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हिंदू धर्म में ऐसा माहौल नहीं देखा- अनुपम खेर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए एक्टर अनुपम खेर ने कहा- ऐतिहासिक, अद्भुत है। हिंदू धर्म में ऐसा माहौल नहीं देखा। ये दीपावली से बड़ा है। ये असली दिवाली है।

05:03 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन पहुंचे, अभिषेक भी साथ में

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन भी शामिल हो गए हैं। कार्यक्रम में अभिषेक भी पहुंचे।

04:59 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भागवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे।

04:41 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

तेलुगु एक्टर चिरंजीवी और राम चरण अयोध्या पहुंचे

04:34 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कवि कुमार विश्वास बोले- ये आनंद का उत्सव है

04:10 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के राजा बोले- सोचा नहीं था मेरे जीवन में राम मंदिर बन पाएगा

अयोध्या के ‘राजा’ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने कहा, ‘कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीते जी राम मंदिर बन पाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो पाएगी। राम वन गए तो अयोध्या में कोई खुश नहीं था। फिर सीता जी को रावण ले गया। इससे अयोध्या उदासीन हो गई, उसकी श्री चली गई थी। राम, सीता, लक्ष्मण जब लौटे, तब अयोध्यावासियों की प्रसन्नता लौटी। आज राम मंदिर बनने के साथ रामनगरी अपना पुराना गौरव हासिल कर चुकी है।’

बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा को लोग पप्पू भैया या पप्पू राजा भी कहते हैं। मिश्रा ने ये भी कहा कि राज्य सरकार अयोध्या के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू करने जा रही है, इससे यहां टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

03:51 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता उमा भारती और रवि शंकर प्रसाद सुबह 9 बजे अयोध्या पहुंचे।

03:47 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचने की खबरें हैं। आडवाणी की ओर से जानकारी दी गई है कि अधिक ठंड होने की वजह से उन्होंने अयोध्या ना जाने का फैसला लिया है।

03:46 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मंगल ध्वनि कार्यक्रम में 18 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे

03:42 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सरयू घाट को भी फूल-मलाओं से सजाया गया

03:36 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

VIP के मूवमेंट्स पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर देवांशु की रिपोर्ट

03:26 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या मे हल्के बादल छाए

अयोध्या मे हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आंचल नरेंद्र कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। दिन में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

03:04 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर जश्न शुरू

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न शुरू हो गया है। इस समारोह के वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों से भी 50 लोग हैं। वाराणसी के प्रशांत सिंह ने बताया कि आज पूरी रात यहां राम धुन पर सभी राम भक्त नाचेंगे। हर कोई राम के भजन में मगन नजर आ रहा है।

02:41 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगी, मुंबई से रवाना

02:08 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर से सुनिए…आज अयोध्या में कब क्या-क्या है

02:00 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

श्रीराम मंदिर के पास सुबह से ही भीड़, भक्त दर्शन के लिए पहुंचे

अयोध्या में लोग रातभर भजन गाते और नाचते दिखे। पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया गया है।

01:54 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए

01:00 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा से पहले 6 दिन चले अनुष्ठान

  • 16 जनवरी से ही रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया जारी है। इस दिन प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन कराया गया।
  • 17 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति को मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया।
  • 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास के साथ ही श्रीरामलला विग्रह को उनके स्थान पर विराजमान किया गया।
  • 19 जनवरी को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, धान्याधिवास कराया गया।
  • 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास कराया गया।
  • 21 जनवरी को मध्याधिवास और शैय्याधिवास कराया गया।

12:53 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मंदिर की भव्यता 4 वीडियो में देखिए

12:50 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल, गर्भगृह पूजा सुबह 11.30 बजे

12:49 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त, इसी में होगी प्राण प्रतिष्ठा 

आज अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा। इसे काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने चुना है। शुभ मुहूर्त का यह क्षण सिर्फ 84 सेकंड का है। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होगा और 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा।

12:36 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

ऐसी ही रामलला की मूर्ति

12:24 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

नेपाल का जनकपुरी राम मंदिर, देर रात लाइटिंग से जगमगाया

12:20 AM22 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

एमपी के ओरछा राम मंदिर में 5100 दीये जलाए गए