पूर्व AAP विधायक वाली इनोवा जब्त: लैंड स्कैम की करप्शन मनी से खरीदी गई; विजिलेंस जांच में भी फंस सकते हैं संदोहा

चंडीगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इनोवा गाड़ी और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत संदोहा। - Dainik Bhaskar

इनोवा गाड़ी और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत संदोहा।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व MLA अमरजीत सिंह संदोहा की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी विजिलेंस ब्यूरो ने जब्त कर ली है। यह इनोवा जमीन घोटाले की करप्शन मनी से खरीदी गई थी। जिसके बाद विजिलेंस ने इसे ब्लैकलिस्ट करवा दिया था। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद अब संदोहा विजिलेंस जांच में भी फंस सकते हैं।

हालांकि संदोहा सफाई दे चुके हैं कि यह गाड़ी उन्हें ससुर ने इस्तेमाल करने के लिए दी थी। उन्हें घोटाले के बारे में कुछ पता नहीं है। विरोधी उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। वह CM भगवंत मान को सब कुछ बता चुके हैं। पिछले विस चुनाव में संदोहा अकेले विधायक थे, जिन्हें AAP ने टिकट नहीं दी।

अमरजीत संदोहा 1 साल से इस गाड़ी का यूज कर रहे थे। विजिलेंस ने ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड में पहले इसकी रजिस्ट्रेशन ब्लैकलिस्ट करवा दी थी।

अमरजीत संदोहा 1 साल से इस गाड़ी का यूज कर रहे थे। विजिलेंस ने ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड में पहले इसकी रजिस्ट्रेशन ब्लैकलिस्ट करवा दी थी।

2 महीने पहले हुआ था घोटाले का खुलासा
विजिलेंस ने 2 महीने पहले रोपड़ में जंगलात विभाग की जमीन कलेक्टर रेट से दस गुना ज्यादा रेट पर बेचने के घोटाला बेनकाब किया था। जांच में पता चला कि पूर्व MLA संदोहा पिछले एक साल से जिस इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह घोटाले के पैसे से खरीदी गई है। यह कार संदोहा के रिश्तेदार ने खरीदी थी। जिसे वह करीब एक साल से यूज कर रहे थे।

कार के लिए ऐसे हुई कीमत की अदायगी
विजिलेंस ब्यूरो ने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि इस घोटाले में नामजद भिंडर ब्रदर्स ने जालंधर की एक महिला के खाते में 2 करोड़ रुपए जमा कराए। महिला ने इसमें से कुछ रकम अपने पति बरिंदर कुमार के खाते में डाल दी। बरिंदर ने 16 अक्टूबर 2020 को एक कार डीलर के अकाउंट में 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए। जिसके बदले इनोवा क्रिस्टा गाड़ी खरीदी गई। कार का रजिस्ट्रेशन गांव घड़ीसपुर के मोहन सिंह के नाम पर हुई। मोहन सिंह पूर्व AAP विधायक संदोहा के ससुर हैं।

खबरें और भी हैं…