पूर्व वित्तमंत्री भी विजिलेंस रडार पर: ​​​​​​​गेंहू-धान ढुलाई में फर्जी कंपनियों का आरोप; भगवंत मान को मनप्रीत बादल ही राजनीति में लाए थे

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Manpreet Badal | Punjab Vigilance Bureau On Tender Scam Of Former Finance Minister Manpreet Badal

चंडीगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल। - Dainik Bhaskar

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। मनप्रीत पर गेहूं और धान ढुलाई में फर्जी कंपनियां बना सरकारी खजाने को लूटने का आरोप है। यह आरोप बठिंडा के पूर्व विधायक भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने लगाए थे। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने फूड एवं सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने इससे जुड़ा रिकॉर्ड मांग लिया है।

खास बात यह है कि पंजाब के CM भगवंत मान को मनप्रीत बादल ही राजनीति में लाए थे। मनप्रीत की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब(PPP) से ही मान ने पहला चुनाव लड़ा। इसके बाद मनप्रीत कांग्रेस और मान आम आदमी पार्टी में चले गए।

मनप्रीत बादल और भगवंत मान। सियासत के शुरूआत में दोनों इकट्‌ठे थे। हालांकि PPP को कामयाबी न मिलने के बाद दोनों अलग-अलग पार्टियों में चले गए।

मनप्रीत बादल और भगवंत मान। सियासत के शुरूआत में दोनों इकट्‌ठे थे। हालांकि PPP को कामयाबी न मिलने के बाद दोनों अलग-अलग पार्टियों में चले गए।

ड्राइवर और गनमैन के नाम पर बनाई कंपनियां
भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस को शिकायत दी। जिसमें कहा कि 2017 से 2022 के दौरान मनप्रीत बादल के ड्राइवर और गनमैन के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाई गई। जिसमें मनप्रीत के रिश्तेदारों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। मनप्रीत पर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है। जो उनके रिश्तेदार के ड्राइवर के नाम पर है।

रिश्तेदार ने आरोप नकारे
मनप्रीत के करीबी रिश्तेदार जयजीत जौहल ने आरोप लकारे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह इस मामले में विस्तृत जानकारी देंगे।

सिंगला ने सबूत नहीं दिए, रिकॉर्ड चैक करेंगे
बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो के DSP संदीप सिंह ने कहा कि इस बारे में संबंधित विभाग से रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। किसी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विजिलेंस रिकॉर्ड की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं…