पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों की याचिका पर HC में सुनवाई: जेल में बंद धर्मसोत और गिलजियां की रेगुलर जमानत पर आएगा फैसला

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Congress Corruption Case Hearing Update; Sadhu Singh Dharamsot And Sangat Singh Gilzian

चंडीगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों की जमानत पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट आज फैसला देखा। यह याचिका साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां ने दायर की है। धर्मसोत इस वक्त करप्शन केस में जेल में बंद हैं। वहीं संगत सिंह गिलजियां को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है। पिछली सुनवाई में सरकार और पूर्व मंत्रियों के वकीलों में बहस हुई। जिसके बाद HC ने फैसला रिजर्व रख लिया था।

जंगलात घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री धर्मसोत और गिलजियां पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली। इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। जिसके बाद विजिलेंस ने तड़के उन्हें अमलोह स्थित घर से अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इसी केस में संगत सिंह गिलजियां भी आरोपी हैं।

AAP सरकार के रडार पर पंजाब के कांग्रेसी
पंजाब में कई पूर्व कांग्रेसी मंत्री AAP सरकार के रडार पर हैं। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को टेंडर स्कैम में अरेस्ट किया जा चुका है। पूर्व मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग के खिलाफ बसों की बॉडी के मामले की जांच चल रही है। उन पर अरविंद केजरीवाल का फेक लेटर वायरल करने का भी केस दर्ज हो चुका है। इनके अलावा तृप्त राजिंदर बाजवा जमीन बिक्री गड़बड़ी और सुखजिंदर रंधावा कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट के मामले में आरोपों से घिर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…