पुणे में युवक से एक दिन में दो बार लूट: चोर मोबाइल लेकर भागा, रिपोर्ट लिखाने जा रहा था, रास्ते में दूसरा चोर बाइक ले उड़ा

  • Hindi News
  • National
  • Pune Man First Loses Phone & Money To A Robber Then Motorcycle To Another

पुणे19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चोरी की दोनों घटनाओं में शामिल संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - Dainik Bhaskar

चोरी की दोनों घटनाओं में शामिल संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुणे में एक 29 साल के युवक के साथ एक दिन में दो बार लूट की घटना सामने आई है। पहले चोर पीड़ित का मोबाइल लेकर भाग गया। वह पुलिस में रिपोर्ट लिखाने जा रहा था।

तभी रास्ते में दूसरा चोर मिला। उसने युवक को बातों में उलझाया और बाइक लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से चोर की पहचान कर रही है।

दोनों घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें….

पहली घटना : कॉल करने के नाम पर चोर फोन ले उड़ा
मामला 20 जुलाई का है। पीड़ित युवक नौकरी के लिए पुणे आया था। घटना वाले दिन वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी ने उसे रोका और कहा कि, उसे बुलढाणा वापस जाना है। उसके पास पैसे नहीं है।

इसके बाद पीड़ित ने चोर को 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस बीच चोर ने पीड़ित व्यक्ति से कॉल करने के लिए फोन मांगा। मोबाइल हाथ में आते ही चोर रफूचक्कर हो गया।

दूसरी घटना : पुलिस स्टेशन जाते समय रास्ते में बाइक भी चोरी
फोन चोरी होने की घटना से परेशान पीड़ित नजदीक के पुलिस स्टेशन जा रहा था। तभी उसे रास्ते में दूसरा चोर मिला। चोर ने दावा किया कि वह पुलिस अधिकारियों को जानता है। वह उसकी मदद कर देंगे।

इतना कहकर दूसरा चोर पीड़ित के साथ बाइक से पुलिस स्टेशन पहुंचा। चोर ने कहा कि, पुलिस अधिकारियों को खुश करने के लिए उसे सिगरेट लेकर चलनी होगी। युवक सिगरेट लेने दुकान गया, इधर चोर बाइक लेकर भाग गया।

पुलिस में शिकायत, सीसीटीवी फुटेज की जांच
इस बीच पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की दोनों घटनाओं में शामिल संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

चोरी करने आए, 500 का नोट छोड़ गए:चोर इंजीनियर के घर घुसे थे, वो बोला- कीमती सामान रखते ही नहीं

दिल्ली में एक पूर्व इंजीनियर के घर चोरी की अजीबो-गरीब घटना हुई। जहां चोर, घुसे तो चोरी करने थे, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने लौटते समय घर के दरवाजे पर 500 का नोट छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…