पहली बार पता चला चांद की सतह का तापमान: 10cm गहराई पर टेम्प्रेचर 50°C से 60°C, विक्रम लैंडर ने भेजा पहला ऑब्जर्वेशन

  • Hindi News
  • Happylife
  • Moon Temperature; Chandrayaan 3 Vikram Lander ChaSTE Payload Observations Details

बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इसरो ने शनिवार 26 अगस्त को प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो शेयर किया था। - Dainik Bhaskar

इसरो ने शनिवार 26 अगस्त को प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो शेयर किया था।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑबजर्वेशन भेजा है। ChaSTE यानी चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट के मुताबिक, चंद्रमा के साउथ पोल की सतह से 10 सेंटीमीटर की गहराई पर तापमान 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

इसरो के मुताबिक, चास्टे बताता है कि चंद्रमा की सतह और सतह की अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। इसमें 10 टेम्परेचर लगे हुए हैं, जो 10cm की गहराई पर पहुंच सकते हैं। चंद्रमा के साउथ पोल से मिली ये पहली इंफॉर्मेशन है। डिटेल्स आना बाकी है।

चास्टे को स्पेस फिजिक्स लैबोरेटरी, VSSC ने अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के साथ मिलकर बनाया है। नीचे दिए गए ग्राफ में, तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक है।

इसरो ने विक्रम लैंडर ने भेजे गए पहला ऑब्जर्वेशन की ये तस्वीर रविवार को शेयर की।

इसरो ने विक्रम लैंडर ने भेजे गए पहला ऑब्जर्वेशन की ये तस्वीर रविवार को शेयर की।

चंद्रयान-3 के साथ कुल 7 पेलोड भेजे गए हैं
चंद्रयान-3 मिशन के तीन हिस्से हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर। इन पर कुल 7 पेलोड लगे हैं। एक पेलोड जिसका नाम शेप है वो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल पर लगा है। ये चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाकर धरती से आने वाले रेडिएशन की जांच कर रहा है।

वहीं लैंडर पर तीन पेलोड लगे हैं। रंभा, चास्टे और इल्सा। प्रज्ञान पर दो पेलोड हैं। एक इंस्ट्रूमेंट अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का भी है जिसका नाम है लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर अरे। ये चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा हुआ है। ये चंद्रमा से पृथ्वी की दूसरी मापने के काम आता है।

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग 4 फेज में हुई
ISRO ने 30 किमी की ऊंचाई से शाम 5 बजकर 44 मिनट पर ऑटोमैटिक लैंडिंग प्रोसेस शुरू की और अगले 20 मिनट में सफर पूरा किया।

चंद्रयान-3 ने 40 दिन में 21 बार पृथ्वी और 120 बार चंद्रमा की परिक्रमा की। चंद्रयान ने चांद तक 3.84 लाख किमी दूरी तय करने के लिए 55 लाख किमी की यात्रा की।

1. रफ ब्रेकिंग फेज:

  • लैंडर लैंडिंग साइट से 750 Km दूर था। ऊंचाई 30 Km और रफ्तार 6,000 Km/hr।
  • ये फेज साढ़े 11 मिनट तक चला। इस दौरान विक्रम लैंडर के सेंसर्स कैलिब्रेट किए गए।
  • लैंडर को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में 30 Km की ऊंचाई से 7.4 Km दूरी तक लाया गया।

2. एटीट्यूड होल्डिंग फेज:

  • विक्रम ने चांद की सतह की फोटो खींची और पहले से मौजूद फोटोज के साथ कंपेयर किया।
  • चंद्रयान-2 के टाइम में ये फेज 38 सेकेंड का था इस बार इसे 10 सेकेंड का कर दिया गया था।
  • 10 सेकेंड में विक्रम लैंडर की चंद्रमा से ऊंचाई 7.4 Km से घटकर 6.8 Km पर आ गई।

3. फाइन ब्रेकिंग फेज:

  • ये फेज 175 सेकेंड तक चला जिसमें लैंडर की स्पीड 0 हो गई।
  • विक्रम लैंडर की पोजिशन पूरी तरह से वर्टिकल कर दी गई।
  • सतह से विक्रम लैंडर की ऊंचाई करीब 1 किलोमीटर रह गई

4. टर्मिनल डेसेंट:

  • इस फेज में लैंडर को करीब 150 मीटर की ऊंचाई तक लाया गया।
  • सब कुछ ठीक होने पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड कराया गया।

इस ग्राफिक्स से समझिए, किस रफ्तार से चांद तक पहुंचा लैंडर…

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था
2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’