पत्नी ने पति के चेहरे पर मुक्का मारा, मौत: जन्मदिन पर दुबई न ले जाने और सालगिरह पर तोहफा न देने से नाराज थी

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Husband Wife Birthday Trip Dispute; Man Dies By Wife’s Punch In Pune

पुणेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में एक पति अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उसे दुबई नहीं ले गया तो महिला ने गुस्से में उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया। इससे पति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम निखिल खन्ना (38) है। वह रियल एस्टेट डेवलपर था। हादसा शुक्रवार दोपहर वनवाड़ी इलाके में हुआ।

कई वजहों से पति से नाराज थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को उसकी पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सिरी थी। रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।

रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं कहा। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार 24 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में रेणुका ने निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया, जिसकी वजह से उसकी नाक से खून बहना शुरू हो गया और कुछ देर में निखिल बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले पति ने दम तोड़ दिया
पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निखिल को सासून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने पति को मुक्का मारा था या किसी और चीज से वार किया। पोस्टमॉटर्म के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।

पुलिस ने बताया कि पत्नी को कस्टडी में ले लिया गया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 302 (मर्डर) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कर्नाटक में कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मर्डर किया:फोन नहीं उठा रही थी, रात में 150 कॉल किए; 11 दिन पहले कपल को हुआ था बेटा

कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर (34) ने फोन नहीं उठाने पर अपनी पत्नी प्रतिभा (24) की हत्या कर दी। मौत से 11 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह होसकोटे के पास अपने मायके में थी। पहले तो किशोर ने उसे 150 कॉल किए, जब उसने नहीं उठाए तो वह 230 किमी दूर अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी का मर्डर कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…