पत्नी की हो चुकी मौत, मंदीप को देखकर बहका: टोहाना में चलती ट्रेन से महिला को फेंकने का आरोपी बोला- अकेली देखकर रहा नहीं गया

फतेहाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला मंदीप कौर को चलती ट्रेन से धक्का देने के बाद रेलवे में हड़कंप है। जीआरपी की एसपी संगीता कालिया ने शाम को घटना स्थल और जाखल क्षेत्र का दौरा किया। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब दिल्ली में मंथन होगा। इस बीच आरोपी कालवन निवासी संदीप को रेलवे पुलिस 3 दिन के रिमांड पर लेगी। कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शराब के नशे में अकेली महिला को देखकर बहक गया था।

दो साल पहले पत्नी की मौत

डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में अभी तक पता चला है कि कालवन निवासी युवक संदीप ने शराब पी हुई थी। वह विवाहित है और उसकी पत्नी की करीब दो-ढाई वर्ष पहले मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि नशे की हालत में खाली डिब्बे में महिला को अकेला देखकर वह बहक गया। उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि छेड़छाड़ के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला को धक्का मार दिया।

डीएसपी गुरदयाल सिंह।

डीएसपी गुरदयाल सिंह।

बेटे ने बताया- मां से क्या हुआ

महिला मंजीत कौर रोहतक के खरेंटी से टोहाना के लिए ट्रेन में बैठी थी। उसका 9 साल का बेटा भी साथ था। धमतान साहिब ओर टोहाना के बीच युवक, जिसकी बाद में पहचान कालवन के संदीप के तौर पर हुई, ट्रेन में चढ़ गया था। महिला व बेटे के सिवाय कोई और यात्री नहीं था।

महिला के बेटे ने बताया कि युवक ने उसकी मां से छेड़छाड़ की। उसकी मां ने विरोध किया, जिस पर युवक ने महिला को धक्का दे दिया। महिला खिड़की पर लटक गई। वह उपर चढ़ने का प्रयास कर रही थी कि एक खंभा आकर उनके सिर पर लगा। जिससे वे नीचे जा गिरी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

आरोपी दूसरे डिब्बे में भागा

बताया गया है कि संदीप महिला के नीचे गिरने से बुरी तरह से डर गया। वह डर कर दूसरे डिब्बे में भाग गया। इसके बाद उसने भागने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उसे घायलावस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। तब किसी को नहीं पता था कि वह महिला की हत्या कर भागने के प्रयास में है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आज संदीप को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लेगी। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…