पंजाब में सुखबीर-AAP में छिड़ी जंग: मंत्री धालीवाल ने बेअदबी और गोलीकांड पर घेरा; अकाली प्रधान ने कल शराब घोटाले का आरोप लगाया था

चंडीगढ़4 मिनट पहले

पंजाब में शिअद (बादल) प्रधान सुखबीर बादल और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। कल AAP सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सुखबीर बादल को सम्मन जारी कर दिया। यह सम्मन कोटकपूरा में हुए गोलीकांड के आरोप में हुआ। इसके बाद सुखबीर ने AAP पर 500 करोड़ के शराब घोटाले के आरोप लगा दिया। इसके बाद AAP सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल मीडिया के सामने आए। उन्होंने अकाली सरकार के वक्त बेअदबी और गोलीकांड पर सुखबीर बादल को घेर लिया।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते मंत्री कुलदीप धालीवाल। उनके साथ विधायक गुरप्रीत गोगी और ग्यासपुरा।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते मंत्री कुलदीप धालीवाल। उनके साथ विधायक गुरप्रीत गोगी और ग्यासपुरा।

बादल सीएम और सुखबीर गृह मंत्री थे, कोई एक्शन नहीं हुआ
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि साढ़े 7 साल पहले हुई बेअदबी और गोलीकांड के वक्त वक्त प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल गृह मंत्री थे। बड़े दुख की बात है कि जिस पार्टी ने पूरे इतिहास में पंथ और सिख धर्म के इतिहास के नाम पर वोटें ली हों। जिसकी पूरी सियासत SGPC से चलती हो, उनके होते हुए बेअदबी हुई। उनकी ढ़ाई साल की सरकार बाकी थी, फिर भी कार्रवाई नहीं की। उस वक्त बेअदबी करने और गोली चलाने और चलवाने वाले पकड़े जा सकते थे।

सम्मन सिर्फ शुरूआत, सबको सजा दिलाएंगे
मंत्री धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल के खिलाफ सम्मन सिर्फ शुरूआत है। बेअदबी और गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाएंगे। बेअदबी के बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल वहां क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उस वक्त की सरकार, गृह मंत्री और गोली चलाने वाले अफसर दोषी हैं। सीएम भगवंत मान की सरकार बेअदबी करने वालों को कभी नहीं बख्शेगी। बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड में गोलियां चलाने वालों को सजा मिलेगी।

सुखबीर बादल ने शराब घोटाले को लेकर AAP पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सुखबीर बादल ने शराब घोटाले को लेकर AAP पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सुखबीर के आरोप- शर्तें बदलकर घोटाला किया
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब एक्साइज पॉलिसी में घपला हुआ। इसमें सिर्फ 2 ही होलसेलर बनाए गए। पहले 50 से 100 होते थे। होलसेलर का मुनाफा 5% से बढ़ा 10% कर दिया। लगातार 3 साल में 30 करोड़ के टर्नओवर की शर्त लगा पंजाब के कारोबारी बाहर कर चहेतों को होलसेलर बना दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी एक जैसी है। वहां CBI जांच हो रही तो यहां भी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…