पंजाब में लॉ अफसरों की नियुक्ति में रिजर्वेशन: CM बोले- 58 पद SC भाईचारे के वकीलों से भरेंगे; ऐसा करने वाले हम पहले राज्य

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bhagwant Mann; Punjab CM Bhagwant Mann Announce Reservation In Advocate General Office Law Officers

चंडीगढ़एक घंटा पहले

सीएम भगवंत मान।

पंजाब में लॉ अफसरों की नियुक्ति में सरकार ने रिजर्वेशन लागू कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि एडवोकेट जनरल के ऑफिस में लॉ अफसर के 58 पद SC भाईचारे के लिए रिजर्व रखे गए हैं। जिन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मान ने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है, जिसने वकीलों को रिजर्वेशन दिया है।

शपथ लेते ही पूछा था
CM भगवंत मान ने कहा कि जब मैंने सीएम के तौर पर शपथ ली तो अफसरों को पूछा कि एडवोकेट जनरल के ऑफिस में लॉ अफसरों के लिए रिजर्वेशन है। उन्होंने ना कहा। मैंने पूछा कि क्या हम यह कर सकते हैं। अफसरों ने कहा कि सरकार यह फैसला कर सकती है।

अलग से बनाए गए पद
मान ने कहा कि इसके बाद पंजाब सरकार ने फैसला किया कि लॉ अफसरों की पोस्टों के बिना 58 पोस्टें बनाई जा रही हैं। जो एससी भाईचारे के लिए रिजर्व होंगी। इसका विज्ञापन दे दिया है। आने वाले दिनों में यह पोस्टें भर दी जाएंगी। पूरे देश में कहीं भी किसी भी राज्य, संस्था या पैनल में वकीलों के लिए यह सहूलियत नहीं है।

पहले HC पहुंच गई थी सरकार
रिजर्वेशन को लेकर सीएम भगवंत मान के दावे के उलट पहले पंजाब सरकार हाईकोर्ट पहुंच गई थी। नेशनल SC कमीशन ने रिजर्वेशन के लिए पंजाब सरकार को कहा था। इसके खिलाफ सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि बाद में इसे अचानक वापस ले लिया।

खबरें और भी हैं…