पंजाब में कांग्रेस का पूर्व MLA इल्लीगल माइनिंग करते अरेस्ट: पठानकोट में जोगिंदर पाल और उनके साथी पर FIR; पोकलेन मशीन-टिप्पर भी जब्त

पठानकोट29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पठानकोट पुलिस भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार कर तारागढ़ थाने ले गई। - Dainik Bhaskar

पठानकोट पुलिस भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार कर तारागढ़ थाने ले गई।

पंजाब में इल्लीगल माइनिंग करने, सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ विवाद करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी शुक्रवार शाम को की गई। पुलिस ने मौके से एक टिप्पर और पोकलेन मशीन भी जब्त की। जोगिंदर पाल पठानकोट जिले से ताल्लुक रखते हैं और यहां की भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेस के एमएलए रह चुके हैं।

पत्नी के स्वामित्व वाली साइट पर कर रहे थे माइनिंग