पंजाब के AAP सांसद का FB पेज हैक: रिंकू ने खुद दी जानकारी, कहा- शरारती तत्वों की करतूत; कोई डिमांड करे तो कुछ मत दें

जालंधर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू अपना फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी देते हुए। - Dainik Bhaskar

जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू अपना फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी देते हुए।

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील रिंकू का वेरिफाइड फेसबुक पेज किसी हैकर ने हैक कर लिया। रिंकू जालंधर से लोकसभा के मेंबर हैं। अपना सोशल मीडिया पेज होने की जानकारी खुद सुशील रिंकू ने लाइव होकर दी।

सुशील रिंकू ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने यह करतूत की है और इन्हें जल्दी ही एक्सपोज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका फेसबुक पेज सोमवार शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे हैक किया गया। इसका पता चलते ही उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दे दी।

सोशल मीडिया पर लाइव हुए रिंकू ने अपने समर्थकों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनकी आईडी का इस्तेमाल करके संदेश भेजकर किसी से भी किसी तरह की कोई डिमांड करे तो उसे कुछ न भेजें। साथ ही इसकी सूचना तुरंत उन्हें दी जाए।

आम आदमी पार्टी के नेता ने लोगों को आगाह किया कि वह भी उनका FB पेज हैक करने वालों से सावधान रहें और शरारती तत्वों के किसी जाल में न फंसें।

खबरें और भी हैं…