पंजाब के कांग्रेसियों को नसीहत: इंचार्ज चौधरी बोले- परिवार की बातें अंदर ही करें, MLA खैहरा ने ट्वीट कर वड़िंग को सुझाव दिया था

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Congress Dispute | Party Incharge Harish Chaudhary Advice To Congress Leaders

चंडीगढ़4 मिनट पहले

पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने कांग्रेसियों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि परिवार की बातें अंदर ही चर्चा करनी चाहिए, यह मेरी सभी कांग्रेसियों को सलाह है। चौधरी ने पंजाब कांग्रेस में किसी तरह के मनमुटाव की बात को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के भीतर सब ठीक है। किसी तरह के विवाद की कोई बात नहीं है। हालांकि उनकी कांग्रेसियों को नसीहत सीधे तौर पर MLA सुखपाल खैहरा के ट्वीट कर प्रधान राजा वड़िंग को सुझाव देने से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

खैहरा को नोटिस पर गोलमोल
MLA सुखपाल खैहरा को नोटिस के सवाल पर हरीश चौधरी ने गोलमोल जवाब दिया। चौधरी ने कहा कि मैंने कोई नोटिस दिया है, यह आप बता रहे हो। अगर नोटिस की कॉपी मिल जाए तो धन्य हो जाऊंगा। खैहरा ने ट्वीट के जरिए प्रधान राजा वड़िंग को सलाह दी थी कि पूर्व मंत्री आशू के सपोर्ट में पूरी पार्टी की एनर्जी बर्बाद न करें। इसके बजाय पंजाब के कई बड़े मुद्दों पर हमें संघर्ष करना चाहिए।

फेल हुए CM मान, कांग्रेसियों पर एक्शन ध्यान भटकाने की कोशिश
चौधरी ने कहा कि भगवंत मान ने जो वादे किए, उसमें वह फेल हो चुके हैं। वह पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर कार्रवाई कर ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने फाइनेंस, वित्त, हेल्थ और करप्शन आदि के जरिए पैसा इकट्‌ठा करने की बात कही थी। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को पंजाब के लोगों से वादा निभाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…