पंजाब कांग्रेस में बढ़ा घमासान: इंचार्ज हरीश चौधरी ने MLA सुखपाल खैहरा को नोटिस भेजा; प्रधान वड़िंग को दी थी सलाह

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Congress Dispute; Punjab Congress Incharge Harish Chaudhary On MLA Sukhpal Khaira, Amrinder Raja Warring

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन MLA सुखपाल खैहरा। - Dainik Bhaskar

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन MLA सुखपाल खैहरा।

पंजाब कांग्रेस में घमासान बढ़ गया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने MLA सुखपाल खैहरा को नोटिस भेज दिया है। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन खैहरा ने प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना धरना हटाने की सलाह दी थी। यह धरना टेंडर स्कैम में अरेस्ट पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के सपोर्ट में था। पार्टी इंचार्ज ने सीधे वड़िंग या पार्टी फोरम के बजाय सोशल मीडिया पर बात करने की वजह से खैहरा से जवाब मांगा है।

इससे पहले वड़िंग ने भी खैहरा को कहा कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। इससे कद्र घट जाती है। इस पर खैहरा ने पलटवार किया कि नेताओं को सबसे छोटे वर्कर की सलाह भी दरकिनार नहीं करनी चाहिए।

MLA संदीप जाखड़ और कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग।

MLA संदीप जाखड़ और कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग।

दूसरे MLA संदीप जाखड़ भी खोल चुके मोर्चा
खैहरा के बहाने अबोहर से कांग्रेस MLA संदीप जाखड़ ने भी मोर्चा खोल दिया। जाखड़ ने राजा वड़िंग को अहंकारी बताया। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैहरा जैसे सीनियर नेता को सार्वजनिक तौर पर झिड़कना प्रधान का अहंकार बताता है। ऐसे इज्जत नहीं मिलेगी।

परनीत कौर के खिलाफ डटे प्रताप बाजवा
पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल (CLP) नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है। बाजवा ने कहा कि मेरी दिल्ली के नेताओं से बात हो चुकी है। परनीत अब कांग्रेस में नहीं हैं। उन्हें आगे टिकट भी नहीं मिलेगी। परनीत जल्द भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

खबरें और भी हैं…