पंजाब कांग्रेस में घमासान: MLA जाखड़ ने प्रधान राजा वड़िंग को अहंकारी बताया; बोले- इज्जत कमाई जाती है

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Congress Dispute; MLA Sandeep Jakhar On Sukhpal Khaira And Amarinder Raja Warring Issue

चंडीगढ़42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विधायक संदीप जाखड़ और प्रधान राजा वड़िंग। - Dainik Bhaskar

विधायक संदीप जाखड़ और प्रधान राजा वड़िंग।

पंजाब कांग्रेस में नए सिरे से घमासान शुरू हो गया है। सुखपाल खैहरा के बाद विधायक संदीप जाखड़ ने भी प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। MLA जाखड़ ने वड़िंग को अहंकारी करार दे दिया। उन्होंने वड़िंग की सुखपाल खैहरा पर सार्वजनिक टिप्पणी पर एतराज जताया।

जाखड़ ने कहा कि यह पंजाब कांग्रेस प्रधान का अहंकार है कि उन्होंने सुखपाल खैहरा जैसे सीनियर नेता को सार्वजनिक तौर पर झिड़क दिया। इसके बावजूद वह कैडर से इज्जत चाहते हैं। इज्जत कमाई जाती है। ​​

कांग्रेस MLA संदीप जाखड़ ने ट्वीट कर वड़िंग पर निशाना साधा।

कांग्रेस MLA संदीप जाखड़ ने ट्वीट कर वड़िंग पर निशाना साधा।

वड़िंग ने कहा था- खैहरा बिना मांगे सलाह न दें
पंजाब कांग्रेस विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से अरेस्ट पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के हक में डटी हुई थी। इसके लिए लगातार लुधियाना में धरना दिया जा रहा था। सुखपाल खैहरा ने वड़िंग को सलाह दी कि एक आदमी के पीछे पूरे कैडर की एनर्जी बर्बाद न करो। अगर वह ईमानदार है तो फिर चिंता क्यों?। इस पर वड़िंग ने खैहरा को दो-टूक कह दिया कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। इससे कद्र घट जाती है।

सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़
संदीप जाखड़ दिग्गज नेता सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। इस बार सुनील जाखड़ की अबोहर सीट पर संदीप ने चुनाव जीता। इसके बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद संदीप जाखड़ भी बगावती तेवर दिखा रहे हैं। राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी छोड़ने को कहा था लेकिन संदीप ने वड़िंग को उन्हें पार्टी से निकालने की चुनौती दे दी।

खबरें और भी हैं…