पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस को धमकी: लॉरेंस गैंग का नाम लेकर फोन पर धमकाया; दिल्ली में आज लाइव परफार्मेंस, सिक्योरिटी बढ़ाई गई

मोहाली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जैसमीन सैंडलस भारतीय मूल की हैं, लेकिन अब अमेरिका में रहती हैं। - Dainik Bhaskar

जैसमीन सैंडलस भारतीय मूल की हैं, लेकिन अब अमेरिका में रहती हैं।

मशहूर पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी दी गई है। जैसमीन शनिवार को ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लाइव कार्यक्रम करने के लिए आई है। यहीं पर उसकी हत्या करने की धमकी दी गई है। जब वह अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसे धमकी भरी कॉल्स आई। जैसमीन पंजाबी मूल की हैं, लेकिन अब अमेरिका में रहती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसमीन को करीब 10 से 12 कॉल्स आई। इस दौरान काफी गाली-गलौज भी की गई। धमकी देने वाला नंबर विदेश का था। धमकी देने वाले ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का आदमी है।

इसका पता चलते ही दिल्ली पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसीज हरकत में आ गई। तुरंत जैसमीन की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। वह दिल्ली की जिस फाइव स्टार होटल में ठहरी हैं, वहां भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।

6 साल की उम्र से कर रही स्टेज शो
जालंधर में जन्मी जैसमीन जब 13 साल की थी, तब उनकी फैमिली कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गई थी। एक इंटरव्यू में जैसमीन ने बताया था कि जब वे 6 साल की थी, तब से स्टेज शो कर रही हैं। साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा करने वाली जैसमीन बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं। 2013 में जैसमीन की मुलाकात हनी सिंह से हुई थी।

जैसमीन के टैलेंट को देख खुश हुए हनी ने उन्हें अपने अगले एलबम में गाने का ऑफर दिया था। जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी थी। यह गाना हनी, सलमान की फिल्म ‘किक’ के लिए प्रोड्यूसर करने जा रहे थे। बता दें, डेविल: यार न मिले… गाने में प्लेबैक सिंगिंग करने के साथ-साथ जैसमीन ने इसकी लिरिक्स भी लिखी थी।

29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। कत्लकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। कत्लकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करा चुका लॉरेंस
बता दें कि लॉरेंस गैंग पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवा चुका है। मूसेवाला को पंजाब के मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी यह धमकी चिंता का विषय बनी हुई है।

सलमान को भी मारने की धमकी दे चुका
लॉरेंस बिश्नोई इससे पहले बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को भी मारने की धमकी दे चुका है। सलमान का नाम काले हिरण के शिकार में सामने आने के बाद लॉरेंस गुस्से में है। वह सलमान के घर की रेकी भी करवा चुका है लेकिन अभी तक वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं…