नौसेना के नए चीफ बने दिनेश त्रिपाठी: शपथ लेने से पहले मां के पैर छुए; कहा- आत्मनिर्भरता की दिशा में नौसेना को मजबूत करेंगे

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। - Dainik Bhaskar

एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार (30 अप्रैल) को नेवी के 26वें चीफ के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। पदभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत में योगदान के लिए भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अब तक नेवी के वाइस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को दिल्ली में नेवी चीफ का पदभार सौंपा गया। 60 साल त्रिपाठी 39 साल से नौसेना में हैं।

सैनिक स्कूल में पढ़े, विनाश-किर्च और त्रिशूल जहाजों की कमान संभाल चुके
15 मई, 1964 को जन्मे एडमिरल त्रिपाठी को 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में नियुक्त किया गया था। सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी नौसेना की कमान संभालने से पहले नौसेना स्टाफ के उपप्रमुख के पद पर थे।

नौसेना के उप प्रमुख से पहले, उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी काम किया।

खबरें और भी हैं…