नेवी के डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा: भारत की समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, हमारे टोही प्लेन को देखकर भागा

  • Hindi News
  • National
  • Indian Coast Guard Dornier Aircraft Forced Pakistan Navy Warship To Return To Its Waters,

गांधीनगर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज पिछले महीने भारत की समुद्री सीमा में घुस आया था। जहाज को देखते ही हमारी समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने जहाज को चेतावनी दी और फिर उसे वापस पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

पाकिस्तानी नौसेना का जहाज आलमगीर गुजरात के पास की समुद्री रेखा को पार कर घुसा था।

भारतीय एयरक्राफ्ट ने पता लगाया
भारत की सीमा में पाकिस्तानी वॉरशिप के घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगाया। डोर्नियर ने पाकिस्तान के जंगी जहाज को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान पूरी तरह चुप रहा।

डोर्नियर ने इसके बाद पाकिस्तानी जहाज के सामने दो या तीन बार उड़ान भरी। इससे पाकिस्तानी युद्धपोत को डोर्नियर के होने का पता चल गया और वह वापस लौट गया।

पाकिस्तानी नौसेना का जहाज आलमगीर भारतीय क्षेत्र में आया था।

पाकिस्तानी नौसेना का जहाज आलमगीर भारतीय क्षेत्र में आया था।

वीएस पठानिया ने किया था पोरबंदर क्षेत्र का दौरा
इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल वी.एस. पठानिया ने कुछ दिन पहले ही पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तटीय निगरानी के लिए नए एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों को शामिल किया था। भारतीय सेना के कई जहाज दिन-रात समुद्री तट की निगरानी करते हैं और पड़ोसी देशों से आने वाले खतरे पर नजर रखते हैं।

खबरें और भी हैं…