नूंह हिंसा में आतंकी संगठन ISIS की एंट्री: अपनी वॉयस ऑफ खुरसान मैगजीन कवर पर दिखाया त्रिशूल-बुलडोजर; बदला लेने की धमकी दी

पानीपत6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया संस्करण जारी कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया संस्करण जारी कर दिया गया है।

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई की हिंसा में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) की एंट्री हो गई है। ISIS ने अपनी मैगजीन ‘वॉइस ऑफ खुरसान’ का नया संस्करण जारी कर बदले की धमकी दी है। इस मैगजीन में नूंह में हुई हिंसा से लेकर ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का जिक्र है।

मैगजीन के जरिए भारतीय मुस्लिम समुदाय को उकसाने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को मैगजीन में धमकाया भी गया है। इसके साथ ही उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।।

ISIS की मैगजीन के कवर की फोटो

मुसलमानों को उकसाने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, अपनी मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान के नए संस्करण में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत के मुसलमानों को उकसाने वाले कई लेख लिखे हैं। गौरतलब है कि खुरासान एक प्रोपेगैंडा मैगजीन है। जिसके ताजा संस्करण में नूंह हिंसा और ज्ञानवापी मस्जिद केस मामले का जिक्र है।

इसके अलावा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बारे में भी इस मैगजीन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफार्म समेत अन्य माध्यमों के जरिए इस मैगजीन को जारी किया जाता है, जिस पर NIA लगातार शिकंजा कसती रही है।

गृहमंत्री विज, मोनू मानेसर और बिट्‌टू बजरंगी को भी धमकी
इतना ही नहीं, मैगजीन के कवर पेज पर बुलडोजर का फोटो लगाया गया है, जो नूंह में चलाया गया था। मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी का जिक्र करते हुए मैगजीन में धमकी भी दी गई है। खुरासन में लिखा गया कि इन लोगों के भड़काऊ वीडियो की वजह से मुसलमानों के 500 घर तोड़े और जलाए गए। जिसका समर्थन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी किया था। इसके आगे मैगजीन में बदला लेने के बारे में कहा गया है। इसके अलावा अनिल विज का नाम लिखकर धमकी भी दी गई है।

31 जुलाई को हुई थी हिंसा
नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई थी। नूंह से शुरू हुई हिंसा पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और पानीपत तक फैली। इस वजह से कई जिलों में धारा 144 लगाई गई। नूंह में इंटरनेट बंदी और कर्फ्यू भी लगा रहा। इसके बाद सरकार ने बुलडोजर एक्शन चलाया। जिन लोगों पर हिंसा में शामिल होने के आरोप थे, उनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सुओ मोटो लेकर इस पर अब रोक लगा दी है।

नूंह हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नूंह में 51 लोगों से हुई ब्रजमंडल यात्रा:पुलिस ने मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया, बाहरी लोगों को एंट्री नहीं दी; धारा 144 लागू

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP), सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठनों की पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं हो सकी। पुलिस नूंह बाइपास से 51 लोगों को पुलिस सिक्योरिटी में 3 गाड़ियों में लाई। उन्होंने पहले नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। फिर गाड़ियों में उन्हें फिरोजपुर झिरका के रास्ते सिंगार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचाया गया (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…