देश में कोरोना के बाद मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता: दिल्ली में नया मामला मिला, कुल संख्या 4 हुई; कोरोना के एक्टीव केस 1.52 लाख के पार

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Coronavirus Monkeypox Outbreak India Instances Updates; Maharashtra Tamil Nadu Kerala West Bengal COVID Instances Right this moment

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बीते 24 घंटे में 14,131 नए केस आए और 14,004 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 27 संक्रमितों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,52,200 पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को देश में 19,100 नए केस मिले थे। देश में मंकीपॉक्स के मामले भी बढ़कर 4 हो गए हैं।

इन राज्यों में 1,000 से ज्यादा मामले रिकॉर्ड
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा ऐसे राज्यों में पिछले 24 घंटे में नए केस एक हजार से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 2015 नए केस मिले, जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 700 से ज्यादा नए केस मिले। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 729 नए केस मिले हैं।

5 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 13% के पार
देश के 5 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघायल शामिल हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 13.89%, हिमाचल में 14.67%, सिक्किम में 16.51%, मेघालय में 21.2% और नागालैंड में 21.28% रिकॉर्ड की गई।

देश में अब तक कोरोना से 5 लाख से ज्यादा मौतें
देश में कोरोना के अब तक 43,902,584 मामले मिल चुके हैं, जबकि 5,26,033 लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 43,214,074 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 202.28 करोड़ से अधिक हो गया है।

मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़ी
कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन मामले अकेले केरल राज्य और एक मामला दिल्ली से मिला है। फिलहाल, सभी मरीजों में अस्पताल में भर्ती किया गया है और इन मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…