देशभर में महाशिवरात्रि की धूम: काशी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, उज्जैन में 44 घंटे के लिए मंदिर के पट खोले गए

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में शुक्रवार (8 मार्च) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देश के सभी शिव मंदिरो में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन में भगवान महाकाल के पट रात 2:30 बजे खुले। सुबह भस्म आरती की गई। महाकाल का भांग-मेवे से श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। यानी भक्त 44 घंटे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। यहां 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर 1 बजे तक 2 लाख लोग भक्त दर्शन कर चुके हैं। मध्य प्रदेश से महाशिवरात्रि कवरेज….

वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में सुबह 3.30 बजे से ही झांकी दर्शन जारी है। मंदिर के बाहर भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। हर सेकेंड 10-15 लोग दर्शन कर रहे हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक करीब 6 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश से महाशिवरात्रि कवरेज….

बाबा का दरबार लगातार 36 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा। इस दौरान करीब 10 लाख भक्तों के मंदिर आने का अनुमान है। वहीं नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना हुई। भक्त देर रात से मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।